September 19, 2024
  • होम
  • गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मर्डर में शामिल कैदियों को भेजा गया दूसरी जेल

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मर्डर में शामिल कैदियों को भेजा गया दूसरी जेल

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : May 6, 2023, 5:59 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद तिलू ताजपुरिया हत्याकांड को अंजाम देने वाले सभी कैदियों को सुरक्षा कारणों से दूसरी जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया है। ये चारों वो खूंखार कैदी हैं, जिन्होंने टिल्लू की हत्या की थी। टिल्लू पर हमला करने वाले राजेश बवाना को रोहिणी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरे हमलावर, रियाज खान को मंडोली जेल भेजा गया है।, जबकि योगेश टुंडा और दीपक उर्फ तीतर को तिहाड़ जेल के भीतर अन्य जेलों में भेज दिया गया। अन्य कैदियों पर इन कैदियों की तरफ से हमले की आशंका को देखते हुए इन्हें दूसरी जेल भेज दिया गया है।

 

➨ गैंगवार की आशंका के चलते लिया गया कदम

ऐसा भी माना जा रहा है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के क़त्ल के बाद उसके गिरोह के खतरनाक सदस्य इस मर्डर का बदला लेने की फिराक में हैं। इस बात से जेल प्रशासन भी वाकिफ है। ऐसे में लगातार हत्या और जेल गैंगवार की आशंका है। दूसरी ओर दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। DG तिहाड़ ने सहायक जेल अधीक्षक समेत कुल 9 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

 

➨सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ क़त्ल

आपको बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया हाई रिस्क वार्ड तिहाड़ में बंद था। सुबह साढ़े छह बजे के करीब चार कैदियों ने उस पर हमला कर दिया। टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करने वाले कैदियों की पहचान दीपक तीतर, योगेश टुंडा, राजेश और रियाज खान के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि जितेंद्र गोगी गिरोह के गुर्गों ने ताजपुरिया पर हमला किया है।

 

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या;  रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी

➨तिहाड़ जेल में हुआ खौफनाक क़त्ल

खबर है कि कैदी हमलावर उसी कमरे की पहली मंजिल पर बंद थे जबकि टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर था। जेल अधिकारियों के मुताबिक, हमला सुबह सवा छह बजे हुआ। कैदी हमलावरों ने लोहे के ग्रिड को तोड़ दिया, उसे पैना किया और उस पर हमला किया। इस हमले में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हो गई, जबकि एक कैदी रोहित गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया था। टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या के 3 मामलों सहित 11 मामले दर्ज हैं। 2018 में मकोका भी लग चुका है और टिल्लू ताजपुरिया और उसके गिरोह के सदस्यों पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन