"पति, पत्नी और वो" के बीच आया तीसरा आशिक़! मिली खौफनाक मौत

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में एक महिला टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से वार कर उसकी जान ले ली। पूरी घटना एकतरफा प्यार से जुडी है। अपराध को अंजाम देने के बाद, आरोपी वहां से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।

 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला अपनी स्कूटी लेकर थाने के सामने पहुंची। तभी पीछे से एक व्यक्ति उनके पास आया और उन पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत करार दिया।

 

➨ एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम

बताया जा रहा है कि कीर्ति सोनी के क़त्ल को विवेक नाम के आरोपी ने अंजाम दिया जो अलवर गेट इलाके का रहने वाला है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। एक मामले में उनके पति को जेल हो गई थी। पति के जेल जाने के बाद कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात एक प्रोफेसर से हुई थी। उनकी नजदीकियां बढ़ी और मुलाकातें होने लगी। धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। इसी बीच विवेक नाम का एक दूसरा शख्स भी कीर्ति से मोहब्बत में पड़ गया।

 

➨आरोपी बना रहा था शादी का जवाब

बताया जाता है कि आरोपी विवेक कीर्ति पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे वह काफी परेशान थी। इसकी जानकारी उसने अपने प्रोफेसर मित्र को भी दी थी। इसके बाद प्रोफेसर ने विवेक को समझाने के लिए कहीं मिलने को कहा। इसके बाद कीर्ति, प्रोफेसर और विवेक की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद तीनों उस जगह से चले गए।

 

➨ जेल में है महिला का पति

कीर्ति अपनी कार में आगे बढ़ गई। वह थाने पहुंचे ही थे कि विवेक भी पीछे से आ गया। इससे पहले कीर्ति कुछ समझ पाती आरोपी ने उस पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। उसने अपने शिक्षक पर कई बार हमला किया। हालांकि प्रोफेसर कुछ दूरी पर मौजूद थे। उसने पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा। चाकू के हमले के बाद घायल कीर्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

 

बता दें कि मृतका कीर्ति की शादी हुई थी। उनके पति बाउंस चेक मामले में दोषी था और जेल में कैद था। अब पुलिस महिला की हत्या के आरोपी युवक की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें

आशिक़ के लिए माँ का क़त्ल, ऐसी खौफनाक दास्तान सुनकर रूह कांप जाएगी

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

 

Tags

crime new hindi moviecrime new hindi movie 2023crime new movie hindi dubbedcrime new south hindi moviecrime news ajmerCrime News In Hindicrime news today in hindicrime patrol new in hindicriminal in hindi moviecriminal new hindi movieLatest Crime News In Hindinew crime hindi movie 2022new crime movie hindi dubbed 2022new crime movie hindi dubbed 2023new crime movie in hindi dubbednew crime thriller hindi movie
विज्ञापन