नई दिल्ली: नई दिल्ली: जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ट्रेन से जयपुर से श्री गंगानगर तक का सफर कर रही थी। उसी दौरान महिला के साथ ट्रेन में कुछ मनचलों ने बदसलूकी की। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पीछे वाली बोगी में कुछ लोग शराब पीकर अपशब्द बोल रहे थे। महिला ने इसकी शिकायत ट्रेन टीटी के जरिए पुलिस को परंतु इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार महिला ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया। महिला ने इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करके इस मामले की जानकारी दी। महिला ने वीडियो के जरिए महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाएं हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि वह जयपुर से श्री गंगानगर आ रही थी और इसी दौरान उसके पीछे वाली सीट पर कुछ लोग शराब पीकर उसके साथ बदसलूकी कर रहे थे। वह लोग शराब पीकर महिला को अपशब्द कह रहे थे। इतना ही नहीं जब महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में करने को कहा तो उनमें से एक व्यक्ति महिला को धमकी देने लगा। आरोपी शख्स महिला को धमकाने लगा की अगर उसने शिकायत की तो वह उसके करीबियों को नुकसान पहुंचा सकता है। यह घटना उस समय हुई जब महिला सेकेंड AC में सफर कर रही थी, जहां कुछ मनचले छेड़ रहे थे
इसके बाद महिला ने रेलवे टीटी से इसकी शिकायत की और टीटी के जरिए पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी। महिला का आरोप है कि उसकी सुरक्षा के लिए पूरी ट्रेन में एक भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। इतना ही नहीं महिला ने कहा कि इस घटना की शिकायत करने के बाद भी कोई पुलिस का अधिकारी उसकी मदद करने के लिए नहीं आया। इससे परेशान होकर महिला ने वीडियो बनाया और इस घटना की शिकायत रेवले मंत्री से की। महिला ने वीडियो में कहा कि क्या सरकार महिला की सुरक्षा को लेकर उतनी गंभीर है। महिला ने यह भी कहा कि अगर कोई हादसा होता है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग महिला की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सरकार को इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Also Read…