• होम
  • Crime
  • चीखती रही लड़की और नोचते रहे दरिंदे, महाराष्ट्र में हैवानों ने पीड़िता से किया लगातार दो बार बलात्कार, कांप जाएगी रूह

चीखती रही लड़की और नोचते रहे दरिंदे, महाराष्ट्र में हैवानों ने पीड़िता से किया लगातार दो बार बलात्कार, कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के भिवंडी से एक दिल दहना देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 साल की लड़की के साथ 6 आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप किया। बता दें कि आरोपियों ने पीड़िता को अपना शिकार बनाया और उसके साथ मारपीट कर लगातार दो बार गैंगरेप किया।

gangraped
inkhbar News
  • February 23, 2025 11:31 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के भिवंडी से एक दिल दहना देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 साल की लड़की के साथ 6 आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप किया। बता दें कि आरोपियों ने पीड़िता को अपना शिकार बनाया और उसके साथ मारपीट कर लगातार दो बार गैंगरेप किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 6 में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जा रही है।

पुलिस में केस दर्ज कराया

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी के बाघे फिरदौस इलाके का बताया जा रहा है। जहां रहने वाली एक युवती को उसके भाई के साथ अगवा कर लिया और फिर नागांव इलाके में झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ 6 लोगों ने दो बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पहले लड़की की पिटाई की और फिर दो बार गैंगरेप किया। इसके बाद वह जैसे-तैसे पीड़िता हैवानों के चंगुल से भाग निकली और पुलिस में केस दर्ज कराया। बता दें कि पीड़िता अपने भाई को बचाने के लिए गई थी, जहां उसके साथ इन लोगों ने दुष्कर्म किया।

परिजनों को आपबीती बताई

आरोपियों ने पीड़िता के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार रेप किया। आरोपियों ने पहले पीड़िता को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो फातिमा नगर इलाके ले जाकर पिकअप बोलेरो में भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह पीड़िता हैवानों के चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंच गई। फिर उसने परिजनों को आपबीती बताई और मामले में केस दर्ज करायाष

एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को शांतिनगर पुलिस स्टेशन में रेफर कर दिया। वहीं इस मामले की छानबीन अब शांतिनगर पुलिस कर रही है। इस केस में शांतिनगर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Also Read…

होली मनाओगे तो हिंदुओं की लाशें बिछा देंगे…बरेली में त्योहार मनाने पर मुस्लिमों ने किया जानलेवा हमला, कई के साथ की मारपीट