September 19, 2024
  • होम
  • बता कितने ब्वॉयफ्रेंड हैं- युवा कांग्रेस नेता ने विश्वासघात का लिया ऐसा बदला, प्रेमिका को 7 बार घोंपा चाकू

बता कितने ब्वॉयफ्रेंड हैं- युवा कांग्रेस नेता ने विश्वासघात का लिया ऐसा बदला, प्रेमिका को 7 बार घोंपा चाकू

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : August 2, 2024, 12:26 pm IST

मध्य प्रदेश: प्यार में अक्सर लोग कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लोग प्यार में मिले विश्वासघात का बदला लेने के लिए एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश के नीमच से सामने आया है। जहां एक युवा कांग्रेस नेता ने अपनी प्रेमिका को 7 बार चाकू घोंप दिया।

विश्वासघात का लिया बदला

जानकारी के मुताबिक यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार दोपहर दिनदहाड़े मध्य प्रदेश के नीमच में निजी स्कूल में शिक्षक वर्मा सड़क पर खड़ी लोगों की भीड़ के सामने लड़की पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं शख्स ने भरे बाजार में लोगों के सामने अपनी प्रेमिका के चार अन्य प्रेमी प्रेमियों का नाम भी पुकारा। जानकारी के मुताबिक आरोपी पहचान कांग्रेस नेता कुलदीप वर्मा के नाम से हुई है। वह 20 वर्षीय युवती से प्यार करता था और उससे विश्वासघात का बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी जब युवती को चाकू मार रहा था तो कह रहा था कि तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड हैं- अयहान, रेयान, आजाद, हर्षित?”

7 बार घोंपा चाकू

जानकारी के मुताबिक आरोपी नेता ने पीड़ित युवती को दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित युवती पर 7 बार चाकू से हमला किया। इस घटना में घायल युवती तस्लीम दर्द से तड़पती रही, परंतु तमाशबीन लोगों में से कोई भी उसको बचाने नहीं आया। इतना ही नहीं लोगों की मानवता इतनी गिर गई की वह घायल को बचाने की बजाय इस घटना का वीडियो बनाने लगे। यह घटना नीमच कैंट के थाना क्षेत्र में गांधी वाटिका के पास घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप ज्ञानोदय कॉलेज में एनएसयूआई का अध्यक्ष रह चुका है। इस घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने पीड़ित युवती को इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Also Read…

कुछ बुरा समय शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, आपको हों महसूस तो हो जाएं सावधान

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन