नई दिल्ली: मुंबई मालाड ईस्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहन ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय बहन ने अपने 13 वर्षीय भाई को अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ कई बार यौन संबंध बनाए। जब लड़की के पेट में दर्द उठा तो अस्पताल में इस मामले को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसारयह मामला मुंबई मालाड ईस्ट कुरार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक परिवार की नाबालिग लड़की को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब अस्पताल में लड़की की सोनोग्राफी हुई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह गर्भवती है। इस घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने कुरारा पुलिस को दी। पूरी घटना तब सामने आई जब पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
पूछताछ में लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता बिस्तर पर सोते थे और उसके भाई-बहन नीचे फर्श पर सोते थे। जब घर के सभी लोग सो जाते थे तो उसकी बहन उसे पोर्न वीडियो दिखाती थी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ यौन संबंध बनाती। लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका एक और छोटा भाई भी वीडियो देखने के बाद ऐसा ही करता था। इतना ही नहीं इन भाई-बहनों के बीच यह सब एक साल से चल रहा था। पीड़ित के भाई ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसकी बहन ने ऐसा न करने पर अपने छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश वसंत वेले ने कहा कि- मामले की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लड़की के नाबालिग भाई ने इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए सच्चाई बता दी है। गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के परिवार से परामर्श कर कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं और लड़की का गर्भपात करा दिया। अब परिवार का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। नाबालिग लड़की को फिलहाल बाल कल्याण परिषद के पास भेज दिया गया है।
Also Read…