September 20, 2024
  • होम
  • झाड़-फूंक के बहाने बीमार युवती को मौलाना ने बनाया शिकार, कर दिया ये कांड…

झाड़-फूंक के बहाने बीमार युवती को मौलाना ने बनाया शिकार, कर दिया ये कांड…

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 20, 2024, 9:12 am IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा। यहां पर एक बीमार युवती के साथ मौलाना ने झाड़-फूंक करने का बहाने उस पर कई बार जिन्नात को भेजकर उसको अपने वश में करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने लड़की को ठीक करने की बजाय उसके बीमारी में उलझाए रखा।

पीड़िता का कराया झाड़-फूंक

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बार फिर से जादू-टोने और भूत जिन्नात से जुड़ा मामला सामने निकलकर आया है। यहां पर एक लड़की को झाड़-फूंक करने के बहाने से एक मौलवी ने अपना शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक यह मामला हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि मौलाना ने जिन्नात को भेजकर वश में कर रखा है। गांव में ही रहने वाला एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पालता था। उसके पांच पुत्र हैं और दो पुत्री हैं। बताया जा रहा है कि छोटी बेटी पर किसी का साया होने की आशंका थी। इसी कारण से गांव में एक व्यक्ति से उसका झाड़-फूंक करवाया।

छोड़े कई जिन्नात

झाड़-फूंक कराने के बाद भी जब उसपर कोई असर नहीं हुआ तो कोतवाली क्षेत्र के भुसौरी पुरवा के रहने वाले मुस्लिम धर्म गुरु मुफ्ती इमरान से लड़की को मिलवाया गया। जहां पर उसने किशोरी को झाड़-फूक कर ठीक कर दिया। इसके बाद जब भी पीड़िता वापस घर जाती थी तो वह दोबारा से बिमार हो जाती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मौलाना अपने जिन्नात भेज कर उसको फिर बीमार कर देता है। इसी कारण से लडकी को उसको दोबारा से मौलाना के पास जाकर झाड़ फूंक के लिए जाना पड़ता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता का इस मामले में कहना है कि दो बार लखीमपुर के गोला में एक गद्दी पर भी गया था। परंतु वहां पर भी उसकी बेटी को कोई लाभ नहीं हुआ। उसके बाद से इमरान से झाड़-फूंक करा रहा था। जहां से वापस आने के बाद पीड़िता इमरान-इमरान कहकर शोर करने लगती थी।

Also Read…

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में सड़क धंसी, मचा हड़कंप

बिहार के वैशाली में नदियों का जलस्तर बढ़ा, नाव डूबने से 4 लोग लापता, हड़ताल ख़त्म! काम पर लौटेंगे डॉक्टर

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन