September 23, 2024
  • होम
  • मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर लड़की को प्यार में फंसाया, रचाई छठी शादी, ऐसे खुला राज

मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर लड़की को प्यार में फंसाया, रचाई छठी शादी, ऐसे खुला राज

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 23, 2024, 11:10 am IST

नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया में एक मुस्लिम युवक ने पहले एक हिंदू युवती को नाम बदलकर और अपनी पहचान छुपाकर प्यार के जाल में फंसाया। इतना ही नहीं उसने युवती से शादी रचा ली। यह आरोपी की ये छठी शादी थी।

नाम बदलकर किया धोखा

जानकारी के मुताबिक मुस्लिम युवक की पहचान जियारुल के नाम से हुई है। उसने अपना नाम बदलकर शंकर यादव रख लिया। वह लोगों को भरोसा दिलाने लगा और इतना ही नहीं इसी नाम से उसने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया था। युवती के घर में आरोपी ने अपना नाम नाम शंकर बताया और कहा कि वो पेशे से एक राजमिस्त्री है। काम के बहाने से ही वह विधवा महिला के घर गया और उसकी बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

रचा ली शादी

इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी भी रचा ली। शादी के बाद जब महिला अपने ससुराल पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ कि जिस शख्स से उसने शादी की है वह हिन्दू नहीं बल्कि एक मुस्लिम है और इससे पहले उसकी 5 शादी और हो चुकी है।

Also Read…

ये है भारतीय वायु सेना की सबसे खतरनाक स्पेशल फ़ोर्स, नाम सुनते ही थर-थर कांपते हैं दुश्मन

महिला पर रखते थे नजर

इस राज से पर्दा उठते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद किसी तरह वह ससुराल से निकलने का रास्ता ढूंढने लगी। इस दौरान महिला पर आरोपी और उसका परिवार हर समय नजर रखते थे। उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। इस मामले में पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ फ्रॉड किया है। वह झूठ बोलकर घर में राजमिस्त्री का काम करने आया था। जिसके बाद उसने उसे प्रेम जाल में फंसाया और छठी शादी कर ली।

Also Read…

आज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, दूर होंगी सारी बाधा, होगी धन-धान्य की प्राप्ति

धर्म परिवर्तन के लिया किया परेशान

पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उसको घर में बंधक बनाकर रखा और वहां जबरन उसे ‘बीफ’ खाने को दिया जा रहा था। उस बात का जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई। इसके बाद महिला रात के समय किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकली और सीधे थाने पहुंच गई। वहां जाकर उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सदर थाने की पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले को लेकर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि प्रेम प्रसंग में शादी करने का एक मामला सामने आया था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Also Read…

PM मोदी ने 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारत की जीत पर दी बधाई, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से हुई तबाही

आतिशी की कैबिनेट में इकलौते नए मंत्री, कौन हैं मुकेश अहलावत?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें