"शादी करों वरना जान से मार दूंगा….", रील देखकर लड़की को हुआ प्यार, मिलने पहुंची तो निकला जीरो, दे रहा जान की धमकी

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म के माध्यम से रील देखकर एक लड़की को किसी लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद जब वह उससे मिलने गई तो जिसे वह इंटाग्राम पर हीरो समझती थी वो जीरो निकला।

हीरो निकला जीरो

जानकारी के अनुसार मामला मध्य प्रदेश में ग्वालियर के लधेड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां की निवासी एक 19 साल की लड़की की दोस्ती अरविंद बाथम नाम के लड़के से इंटाग्राम पर हुई थी। इसके बाद लड़की रोजाना लड़के की रील देखा करती थी। रील देखकर उसको लड़के से प्यार हो गया। फिर दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलने का सोचा और रेलवे स्टेशन पर मिलने का प्लान बनाया। जब लड़की उससे मिलने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे देखकर दंग रह गई। ऐसा इसलिए क्योंकि युवक का चेहरा उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो से बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहा था।

Also Read…

तिरुपति प्रसादम में बीफ मिलने के बीच योगी ने किया बड़ा ऐलान, पूरे राज्य में मची खलबली

देने लगा जान से मारने की धमकी

इसके बाद जब लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया तो आरोपी युवक उसको धमकी देने लगा। इस मामले की शिकायत लड़की ने पुलिस में दी है। लड़की का आरोप है कि जब उसने लड़के की जो फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर देखे थे, असलियत में वह बिल्कुल भी वैसा नहीं दिखता था। उसने लड़के से ब्रेकअप कर लिया और उससे बात करना बंद कर दिया तो वो उसे धमकाने लगा और उसने लड़की को धमकी दी है कि वो अब उसे बदनाम कर देगा। लड़के ने युवती को धमकी दी है कि अगर उसने किसी और से शादी की तो वह उसको जान से मार देगा। आरोपी की धमकी से घबराकर लड़की ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Also Read…

इन राशियों का बदलने वाला है भाग्य, सूर्य की बरसेगी कृपादृष्टि, जानिए क्या मिल सकते हैं लाभ

Tags

Girlinkhabarkill herlovemarryReelThreateningToday NewsZero
विज्ञापन