नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला को तीन लोगों ने मिलकर घसीट-घसीटकर पीटा। महिला को पीटने वाले और कोई नहीं बल्कि उसके ही ससुराल वाले है। तीनों ने महिला को जानवरों की तरह पीटा है। उन्होंने महिला के गले में साड़ी का फंदा लगाया। उसे मारने की कोशिश की गई. दो लोग महिला को घर से घसीटते हुए बाहर ले गए।

दूसरे घर में छिपी महिला

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव सढियापुर का बताया जा रहा है। यहां पर महिला की पिटाई किसी विवाद को लेकर की गई। महिला को आरोपी पति, ससुर और देवर ने घसीटा और जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि आए दिन महिला की ये लोग पिटाई करते थे। पीड़ित महिला पिटाई के डर से पड़ोसी के घर में छिपी हुई थी। आरोपी पहुंचे वहां पहुंचे और महिला को जबरन घसीट कर ले जाने लगे। इसी बीच गांव में किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

साड़ी का फंदा लगाया

आरोपी महिला को घर से धक्का देकर ले गए। पहले महिला की गर्दन वहां मौजूद सभी आरोपियों ने दबाई। इसके बाद जब महिला जमीन पर गिर गई तो सभी आरोपी उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए। इतना ही नहीं महिला के गले में आरोपियों ने साड़ी का फंदा लगाकर उसे मारने की कोशिश की। लोगों ने इस घटना को लेकर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

गिरफ्तारी के आदेश

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने इस मामले में कहा कि वायरल वीडियो बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सढियापुर गांव का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पूरे मामले में थाना अध्यक्ष को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Also Read…

सर्दियों में रोजाना 5 तरह के ड्राई फ्रूट्स खाने से मिलेंगे कई फायदे, जानें इसका हेल्थ पर क्या पड़ता है असर