जमीनी विवाद में खौफनाक कत्ल, दिनदहाड़े फायरिंग में 6 की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी की गई है। गोली लगने से छह लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं कुछ लोगों को चोट लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक शख्स सामने लोगों पर राइफल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। आइए आपको पूरा मामला तफ्सील से बताते हैं।

 

➨ जानें क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, यहां रहने वाले धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। बताया गया कि 2013 में धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगाया गया था। मामला कोर्ट में आया। फिर बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ। इस राजीनामे के बाद गजेंद्र सिंह के गुट के लोग गांव में रहने आ गए। इधर इस बात की जानकारी मिलते ही धीर सिंह के गुट के लोगों ने कथित तौर पर 5 मई की सुबह गजेंद्र सिंह के पक्ष के लोगों पर हमला किया। दोनों गुटों की ओर से लाठी-डंडे चले। धीर सिंह की तरफ से श्यामू और अजीत ने कथित तौर पर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार को गोली मारनी शुरू कर दी।

 

➨ छह लोगों की मौत हुई

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। खबर के मुताबिक, लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए मुरैना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही शहर में भारी पुलिस बल पहुंच गई। टीम ने इस मामले में फरार अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि सभी अपराधी आसपास के खेतों और खड्डों में छिपे हो सकते हैं। वहीं डर के मारे कोई भी गांववासी अपना मुंह खोलने से बच रहा है।

 

 

 

यह भी पढ़ें

आशिक़ के लिए माँ का क़त्ल, ऐसी खौफनाक दास्तान सुनकर रूह कांप जाएगी

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

Tags

crime new hindi moviecrime new hindi movie 2023crime new movie hindi dubbedcrime new south hindi movieCrime News In Hindicrime news today in hindicrime patrol new in hindicriminal in hindi moviecriminal new hindi movieLatest Crime News In Hindinew crime hindi movie 2022new crime movie hindi dubbed 2022new crime movie hindi dubbed 2023new crime movie in hindi dubbednew crime thriller hindi movie
विज्ञापन