नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है। इस बीच उसने अपने दुश्मनों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 9 गैंगस्टर शामिल हैं। लॉरेंस के हेटर्स में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान उर्फ़ सल्लू भाई का नाम सबसे ऊपर हैं। मालूम हो कि गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई सलमान को जान से मारने की बात भी कह चुका हैं।

 

➨ सलमान खान

Jim Spellman/Getty ImagesJim Spellman/Getty Images
लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के हेटर्स में सलमान खान (Salman Khan) का नाम सबसे ऊपर हैं। दरअसल, सलमान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इसी हिरण के शिकार को लेकर लॉरेंस नाराज है। इसको लेकर लॉरेंस, सलमान खान से बदला लेना चाहता है।

 

➨शगुनप्रीत

 

➨ कौशल चौधरी

लॉरेंस बिश्नोई की लिस्ट में कौशल चौधरी का नाम तीसरे नंबर पर हैं। कौशल चौधरी बंबीहा गैंग का सदस्य हैं। कौशल चौधरी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है। आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसने लॉरेंस के गैंग को धमकाया था।

➨अमित डागर

अमित डागर भी बंबीहा गिरोह का सदस्य है और लॉरेंस बिश्नोई की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अमित पर विक्की की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है और वह मोहाली जेल में बंद है।

 

➨लकी पाटियाल

लकी पाटियाल बंबीहा गिरोह का सरगना है और लॉरेंस बिश्नोई उसे अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। साल 2016 में दविंदर बंबीहा की मौत के बाद लकी बंबीहा गिरोह का सरगना बना।

 

➨ गुरप्रीत सेखों

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के हेटर्स की लिस्ट में गुरप्रीत सेखों का भी नाम भी शामिल है, जो विक्की गौंडर गैंग का सदस्य है। इससे भी लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी है।

 

➨ भोलू शूटर, सनी लेफ्टी, अनिल लाठ

लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मनों की लिस्ट में भोलू शूटर , सनी लेफ्टी और अनिल लाठ का भी जिक्र है, जो बनिहा गिरोह के सदस्य हैं। विक्की की हत्या में इन तीनों शूटरों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक