October 19, 2024
Advertisement
  • होम
  • Crime
  • हिंदू महिलाओं का जबरन कराता था धर्मांतरण, घर में करवाई खिदमत, झाड़-फूंक के नाम पर कई युवतियों का किया यौन उत्पीड़न
हिंदू महिलाओं का जबरन कराता था धर्मांतरण, घर में करवाई खिदमत, झाड़-फूंक के नाम पर कई युवतियों का किया यौन उत्पीड़न

हिंदू महिलाओं का जबरन कराता था धर्मांतरण, घर में करवाई खिदमत, झाड़-फूंक के नाम पर कई युवतियों का किया यौन उत्पीड़न

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : October 8, 2024, 9:56 am IST
  • Google News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मौलवी जिसकी पहचान शान अहमद के रूप में हुई है, उसपर एक महिला ने धर्म परिवर्तन, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि झाड़-फूंक और शैतानी ताकत से मुक्ति दिलाने के नाम पर मौलवी ने केवल उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की। इसके अलावा मौलवी ने महिला को इस्लाम कबूल करने के लिए भी मजबूर किया।

शैतानी ताकतों का दिया झांसा

इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी मौलवी शान अहमद के दरबार पर उसके ससुराल वाले काफी विश्वास रखते थे। उन्होंने ही आरोपी मौलवी को अपने घर बुलाया और कहा कि उनके परिवार में काफी परेशानियां आई हुई हैं। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने कहा कि कोई शैतानी ताकतों का साया उनकी बहू पर मंडरा रहा है। इसके बाद मौलवी ने भी महिला के ससुराल वालों को इस बात का भरोसा दिलाया और कहा कि उसे मौलवी के दरबार में शैतान के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए लाना जरूरी है। इसके बाद मार्च 2024 में महिला को उसका पति मौलवी के पास ले गया।

अश्लील हरकतें कीं

महिला ने कहा कि आरोपी मौलवी ने उसके साथ उसे अपने किले जैसे मकान में ले जाकर झाड़-फूँक करने के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस बात का जब महिला ने विरोध किया तो मौलवी ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं आरोपी मौलवी ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भी काफी अपशब्द कहे और उसे इस्लामी रीतियों को अपनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने ये आरोप लगाया कि जब उसने मौलवी की सभी बातों को मानने से मना किया और विरोध जताया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

धमकी देकर डराया

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी मौलवी ने धमकी देकर उससे कहा कि अगर उसने इस्लाम कबूल नहीं किया तो इसके परिणाम में वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। मौलवी ने महिला को इस बात की धमकी देकर डराया कि उसके पास कई शैतानी ताकतें हैं, जिनके दम पर वह किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। मौलवी की इस धमकी के कारण महिला काफी डर गई और किसी तरह से वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकली।

Also Read…

गरबा कार्यक्रम में गलत तरीके से घुसे आधा दर्जन मुस्लिम युवक, मचा बवाल तो एक्शन में आई पुलिस

कई लड़कियों के साथ किया गंदा काम

महिला ने मौलवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 10-12 हिंदू लड़कियों और महिलाओं को मुस्लिम बनाकर आरोपी मौलवी शान अहमद अपनी खिदमत करवाता था। वह आर्थिक और मानसिक रूप से इन सभी महिलाओं को कमजोर बनाता है और उन्हें इस्लामी रीतियों को अपनाने के लिए मजबूर करता है। वह महिलाओं को झाड़-फूँक और शैतानी ताकतों के नाम पर अपने कब्जे में रखता और उनके साथ अनैतिक कार्य करता है।

मामला हुआ दर्ज

इस मामले में गाजीपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का कहना है कि इस मामले में पुलिस द्वारा गहन जाँच की जा रही है। इस घटना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दोषी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके और मामले की जाँच निष्पक्ष और त्वरित रूप से हो।

 

Also Read…

कांग्रेस ने CM के चेहरे का किया ऐलान, इस नेता के सर पर सजेगा ताज!

 

हरियाणा चुनाव की मतगणना आज, जानें पिछले 3 इलेक्शन में कैसे रहे थे नतीजे

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन