"मुझे पैसे दो- मैं शादी करुंगा…", 3 साल तक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने शादी का झूठा झांसा देकर विधवा महिला के साथ लगभग तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा की निवासी है। महिला ने पुलिस को लिखित में शिकायती पत्र देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मृत्यु के बाद युवक ने उसको शादी का झांसा दिया। इतना ही नहीं युवक ने महिला के साथ 3 साल तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक की पहचान फुरकान नाम से हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

क्या कहा महिला ने

इस मामले के बारे में सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उनको आज थाना बुढाना पर एक सूचना प्राप्त हुई। जहां एक विधवा महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। उसको शादी का झांसा देकर फंसाया है और अह वह शादी करने की बात से इंकार कर रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने एक प्रार्थना पत्र दिया है। उसी प्राथना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस घटना को लेकर तत्काल टीम गठित कर ली गई है ताकी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि फुरकान उसके साथ रहता था। वह महिला से पैसे मांगता रहता था। आरोपी युवक ने उसके साथ 3 साल तक बलात्कार किया और कहता था कि मैं तुझसे शादी करुंगा।

Also Read…

गोमांस खाने के शक में हुई पिटाई, मुसलमानों पर जारी हैं हमला, बीजेपी फैला रही है हिंसा!

पांचवें दिन भारत को मिल सकते हैं 10 मेडल, जानें किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Tags

Give me moneyI will marry youinkhabarshocking truth revealedToday Newswoman raped
विज्ञापन