Delhi Crime: साक्षी के बाद एक और हत्या, घर की छत पर मिली खून से लथपथ लाश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हत्या की दूसरी घटना सामने आई है जिससे लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। सोमवार को शाहबाद डेरी में एक 16 साल की बच्ची की हत्या के बाद अब दिल्ली के सिविल लाइन थाना इलाके के मजनूं टीला क्षेत्र से पुलिस ने एक युवती की लाश बरामद की है।

घर की छत बरामद हुई लाश

दिल्ली में मजनू का टीला इलाके के सिविल लाइंस के अरुणा नगर में एक इमारत की तीसरी मंजिल से पुलिस को एक लाश बरामद हुई है। पुलिस को ईमारत की छत से लाश मिली थी जो पूरी तरह खून में लथपथ थी। मृत महिला की महिला की पहचान मनीषा छेत्री के रूप में हुई है। जिसके उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। लोकल थाना इस ताजा मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शव के पास उन्हें एक और महिला पड़ी मिली। जिसने अपना नाम सपना बताया। सपना ने ही पुलिस को महिला की लाश छत पर होने की सूचना दी थी। फॉरेंसिक और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच-पड़ताल चालू है।

हत्या का केस दर्ज

मनीषा दिल्ली के सफदरजंग इलाके की रहने वाली थी। दिल्ली पुलिस ने घटना को देखते हुए हत्या का केस दर्ज कर दिया है। और तत्काल प्रभाव से मामले की तफ्तीश शुरू हो गयी है। दिल्ली पुलिस को सपना ने फोन पर 35 साल की रानी नाम की महिला की लाश के बारे में बताया था। लेकिन जांच में लड़की की उम्र 22 साल आई है और लड़की का नाम मनीषा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :

Delhi Murder Case: सीएम केजरीवाल ने साक्षी मर्डर केस पर दिया बयान, परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा

Emergency Landing: कर्नाटक में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

दिल्ली के CM केजरीवाल ने CPI महासचिव सीताराम येचुरी से की मुलाकात, अध्यादेश मामले में मांगा समर्थन

 

Tags

after SakshiAnother murderaruna nagarblood-soaked body foundBreaking NewsbreakingnewsDelhi CrimeDelhi Newsinkhabarlatest news
विज्ञापन