September 19, 2024
  • होम
  • हैवानियत! बिना बताये मां से मिलने गई थी पत्नी, बंधक बनाकर गरम चिमटे से पति ने पूरे शरीर को जलाया

हैवानियत! बिना बताये मां से मिलने गई थी पत्नी, बंधक बनाकर गरम चिमटे से पति ने पूरे शरीर को जलाया

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 11, 2024, 2:49 pm IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने सिर्फ इतनी गलती करी कि वह अपनी बुजुर्ग मां से मिलने चली गई। जिसके बाद उसके पति ने उसे कमरे में बंद कर के उसका पूरा शरीर गर्म चिमटे से उसे बुरी तरह से जला दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

हैवानियत की हदें पार

जानकारी के मुताबिक यह घटना मेरठ के एक कस्बे की है। इस घटना को लेकर पीड़िता का कहना है कि पहले से ही उसका पति उसके साथ हिंसक व्यवहार करता आया है। परंतु इस बार उसने क्रूरता ने सभी हदों को पार कर दिया है। महिला ने कहा कि वह अपनी मां से मिलने के लिए उनके घर गई थी। उसकी मां काफी बुजुर्ग हैं और पूरे घर में अकेली रहती हैं। महिला ने बताया कि मां से मिलना उसके पति को नागवार गुज़रा। महिला के पति ने उसको कमरे में बंधक बना लिया और बुरी तरह से प्रताड़ित किया। इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

शरीर पर कई घाव

कमरे में बंद करने के बाद महिला को शख्स ने बुरी तरह से मारा-पीटा। इतना ही नहीं आरोपी शख्स ने पीड़िता का पूरा शरीर गर्म चिमटे से जला दिया। पीड़िता के शरीर पर गंभीर घाव हैं, जो उसके पति की हैवानियत का चीख-चीख कर प्रमाण दे रहे हैं। मां के घर से वापस आने के बाद उसके पति ने इसे अपनी मर्दानगी और अधिकार का उल्लंघन मानते हुए अपनी पत्नी पर खौफनाक अत्याचार किया। महिला ने पुलिस को इस घटना के बाद किसी तरह से सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसको गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तरह की घटनाओं से महिलाओं का जीवन नर्क बना रहा है। इतना ही नहीं आज भी देश में कई महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

Also Read…

उमस वाले मौसम में हो सकती हैं सांस से जुड़ी समस्याएं, जानिए क्या है कारण

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी, इस वजह से तोड़ दिया था दिल!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन