बीवी का क़त्ल करके पति ने पुलिस को खुद किया फ़ोन, फिर कबूला जुर्म

मुंबई: लोग रोज ऑफिस जाते हैं। वहाँ जाकर आराम से काम किया करते हैं। काम खत्म करने के बाद वापस सभी अपने घर आ जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति किसी का क़त्ल कर ऑफिस गया हो? ऐसा तो कम सुनाई पड़ता है… क्योंकि हमने तो नहीं सुना। लेकिन ऐसा हुआ। जी हाँ, खबर के मुताबिक, एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर वह काम पर चला गया। काम से लौटने के बाद वह पुलिस के पास गया और खुद को सरेंडर भी कर लिया।

 

कहाँ का है ये मामला

कथित तौर पर यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई थी। जहाँ एक शख्स ने शुक्रवार 24 फरवरी की सुबह अपनी पत्नी का क़त्ल कर दिया। आपको बता दें, आरोपी युवक पालघर के नालासोपारा इलाके का रहने वाला है। बीवी का क़त्ल कर युवक आराम से काम पर चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि उसने किसी का क़त्ल किया है। शाम को उन्होंने खुद पुलिस को फोन कर घटना की इत्तिला दी। इसके बाद वह पुलिस के पास गया और हाजिर हो गया।

 

इसलिए किया क़त्ल

मिली खबर के मुताबिक युवक को अपनी बीवी पर शक था। इसलिए उसने अपनी बीवी का क़त्ल कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि युवक अपनी बीवी पर शक किया करता था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह तमाम पहलुओं से मामले की जाँच कर रही है।

 

एक और क़त्ल का मामला

12 मार्च रविवार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से भी ऐसा मामला सामने आया। पुलिस को एक व्यक्ति, उसकी बीवी और तीन नाबालिग बच्चों के शव मिले। यह घटना नेपानगर थाना क्षेत्र के डाबली गाँव की बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बीवी और बच्चों का क़त्ल करने के बाद ख़ुदकुशी कर ली। यह शख्स मानसिक रूप से बीमार हो सकता है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जाँच-पड़ताल चल रही है।

 

यह भी पढ़ें

आशिक़ के लिए माँ का क़त्ल, ऐसी खौफनाक दास्तान सुनकर रूह कांप जाएगी

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

 

Tags

crime alert love kacrime alert love kisscrime alert love walacrime branch lovecrime in lovecrime love affaircrime love banglacrime love kahanicrime love kdramacrime love kisscrime love moviecrime love songcrime love storycrime love story moviecrime love trianglecrime of lovecrime patrol in lovecrime patrol love kacrimer brother lovelove crime in kabul
विज्ञापन