Inkhabar logo
Google News
मुस्लिम शख्स ने बीमार बुजुर्ग महिला की पत्थर मारकर की हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

मुस्लिम शख्स ने बीमार बुजुर्ग महिला की पत्थर मारकर की हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

नई दिल्ली: कर्नाटक के कोलार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला की सैयद सुहैल नाम के हैवान ने बेरहमी से हत्या की और फिर उसी की लाश के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने शव को सड़क किनारे फेंका और फरार हो गया। पुलिस को इस घटना के खुलासे के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जानकारी के अनुसार 25 सितंबर 2024 से कर्नाटक में कोलार पुलिस कोलार मुलबागिलु नगर थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। शव के सिर पर पुलिस को चोट के निशान मिले। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित महिला की पहचान 50 वर्षीय हिंदू महिला के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से पिछले 20 साल से बीमार थी। आरोपी सैयद सुहैल एक ऑटो चालक है।

पति ने की शिकायत

इस मामले में कोलार पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर 2024 को मुलबागिलु नगर पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला के पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसी ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है और लम्बे समय से उसका इलाज चल रहा है। शिकायत में पीड़ित महिला के पति ने कहा कि महिला खाना खाकर घर से 24 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे बाहर निकली थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई।

Also Read…

आज है शरद पूर्णिमा, जानिए इसका महत्व-शुभ मुहूर्त और क्या है श्रीकृष्ण का इससे रहस्यमयी संबंध

पहले की हत्या फिर किया रेप

आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उसने बताया कि उसने महिला को घर छोड़ने का झूठा झांसा दिया। इसके बाद महिला उसके ऑटो में बैठ गई तो आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय उसे नेशनल हाइवे के सुनसान इलाके पर ले गया। इसी दौरान महिला किसी अनहोनी की आशंका से फौरन उसके ऑटो से नीचे कूद गई। इसके बाद आरोपी ने भी तुरंत ऑटो रोका और महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार किया।

सिर पर पत्थर से हमला करने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला के शव को अपने ऑटो में डालकर हैदरी नगर के किसी इलाके में ले गया। वहां पर किसी सुनसान खेत में ले जाकर आरोपी ने महिला के शव के साथ रेप किया। रेप के बाद उसने शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। सैयद सुहैल घटना के 15 दिन बाद पुलिस की पकड़ में आया। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा पैदा हो गया है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।

Also Read…

IND vs NZ: विराट कोहली और केएल राहुल होंगे टीम से बाहर? जाने क्या होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीए प्लेइंग 11

Bye-Elections: केरल उपचुनाव के लिए कांगेस ने जारी की लिस्ट, राम्या हरिदास और राहुल ममकूटथिल को मिला टिकट

Tags

corpseelderly sick womanhindi newsinkhabarkilledMuslim manRapedstoning herToday NewsWoman
विज्ञापन