September 23, 2024
  • होम
  • हैवान पिता! अपने ही परिवार पर धारदार हथियार से शख्स ने किया हमला, बेटे की मौत और बेटी-पत्नी घायल

हैवान पिता! अपने ही परिवार पर धारदार हथियार से शख्स ने किया हमला, बेटे की मौत और बेटी-पत्नी घायल

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 23, 2024, 9:58 am IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के रीवा में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। जहां पर एक शख्स अपने ही परिवार का दुश्मन बन गया। उसने धारदार हथियार से अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें बेटे की मौत हो गई, जबकि आरोपी की पत्नी और बेटी घायल हैं।

दूसरी शादी की

जानकारी के मुताबिक मामला मामला रीवा के तराई अंचल क्षेत्र में डभौरा थाना क्षेत्र के छिपीया गांव बताया जा रहा है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे को धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। दो वर्ष पूर्व छिपीया निवासी राम बाली साकेत की दूसरी शादी सीमा साकेत के साथ हुई थी। महिला एक बेटे जिसकी पहचान रविंद्र नाम से हुई है और बेटी रानी साकेत साथ में रह रही थी। दोनों पति पत्नी के बीच शनिवार की रात मामूली बात पर वाद-विवाद हो गया।

Also Read…

किरेन रिजिजू की मणिपुर वासियों से अपील, हथियार छोड़ शांति अपनाओ

शक में था पति

पति-पत्नी के बीच कहां सुनी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। शख्स को अपनी पल्ती पर इस बात को लेकर शख था कि मेरी पत्नी से मिलने के लिए मेरे घर कोई आता है। दोनों के बीच विवाद इतना विकराल हो गया कि इसके बाद उसने धारदार हथियार से पत्नी पर प्रहार कर दिया। अपनी मां पर हमला होते हुए देख बेटा और बेटी इस विवाद में कूद गए और आरोपी ने धारदार हथियार से समूचे परिवार पर हमला कर दिया।

Also Read…

देश में भटकता रहा, जहां जो मिला खा लिया… अमेरिका में ये क्या बोल गए मोदी?

बेटे की कर दी हत्या

परिवार में झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। घर में आते ही लोगों ने देखा कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों ने तत्काल डभौरा थाना प्रभारी को इस पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल भेज। इलाज के दौरान महिला के बेटे रविंद्र साकेत की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे आरोपी रामबली साकेत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 302 एवं 307 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read…

रात में महिला के घर में घुसे दो युवक, की ऐसी डिमांड, मना करने पर किया कुछ ऐसा….

ये है भारतीय वायु सेना की सबसे खतरनाक स्पेशल फ़ोर्स, नाम सुनते ही थर-थर कांपते हैं दुश्मन

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें