September 19, 2024
  • होम
  • एक रात के 7 हजार- व्हाट्सऐप पर होती है डील, PG हॉस्टल की आड़ में चल रहा जिस्मफिरोशी का धंधा

एक रात के 7 हजार- व्हाट्सऐप पर होती है डील, PG हॉस्टल की आड़ में चल रहा जिस्मफिरोशी का धंधा

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : August 29, 2024, 2:59 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां PG हॉस्टल की आड़ में लड़कियों के साथ जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को अपने मुखबिर द्वारा इस मामले की जानकारी मिली, तो पुलिस ने वहां पर एक डमी ग्राहक को भेजा फिर मौके पर पहुंच कर छापा मारा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने मारा छापा

जानकारी के मुताबिक पुलिस जब घटनास्थल छापा मारने के लिए पहुंची तो मौके से मालकिन और 4 अन्य पुरुषों को दबोच लिया। मालकिन और 4 अन्य पुरुष कमरे में बैठी लड़कियों का सौदा कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत सभी लड़कियों को उनके चंगुल से बचाकर रेस्क्यू किया और अस्पताल भेजा। जिस्मफिरोशी का यह धंधा दिल्ली से सटे गाजियाबाद में PG हॉस्टल में चल रहा था। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि PG हॉस्टल में सेक्स रैकेट बड़े पैमाने पर चल रहा था। इतना ही नहीं लड़कियों ने मेडिकल के बाद पूछताछ में हॉस्टल में चल रहे इस धंधे से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं कि वहां उनसे क्या-क्या कराया जाता था?

धमकी देकर लड़कियों को बनाया बंधक

पुलिस ने PG हॉस्टल से छापेमारी के दौरान 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक कस्टमर को भी दबोचा है। जानकारी के अनुसार वह लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में कमरे में मिला था। पुलिस द्वारा पूरे पेइंग गेस्ट हाउस की तलाशी के बाद वहां के कमरों से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। छापा पड़ने के बाद सभी लड़कियों ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वहां पर एक रात के ग्राहक से 5 से 7 हजार रुपये लिए जाते थे। लड़कियों का कहना है कि वह किसी पहचान वाले शख्स के द्वारा हॉस्टल की मालकिन के पास पैसा कमाने के लिए आई थीं। इसके बाद मालकिन ने उनको काम पर रख लिया और कुछ दिन तक उनसे केवल घरेलू काम कराया। परंतु आरोपी महिला ने उनको ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर इस धंधे में फंसा दिया। इतना ही नहीं उसने पीड़ित लड़कियों की अश्लील क्लिप भी बना ली और क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों को जबरन धंधा करने को मजबूर किया। फिलहाल पुलिस ने देह व्यापार कानून की धाराओं के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read…

सुबह उठते ही तुरंत मोबाइल चलाने की है आदत तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे…योगी सरकार की सोशल मीडिया पॉलिसी पर प्रियंका का तंज

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन