"12 बजे आना-घर पर मत बताना"…14 साल की लड़की को तांत्रिक ने रात में बुलाया, फिर किया गलत काम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक अपना तंत्र-मंत्र करने के लिए एक मासूम 14 साल की नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसने लड़की को इसके बारे में किसी को न बताने का भी दवाब बनाया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

लड़की को रात में बुलाया

जानकारी के अनुसार यह मामला बरेली के फरीदपुर इलाके से सामने आया है। यहां एक 14 साल की लड़की को तांत्रिक अपनी तंत्र-मंत्र की क्रिया करने के लिए चुना। बताया जा रहा है कि लड़की काफी गर्म स्वभाव वाली है। वह अपने घर वालों पर अक्सर गुस्सा करती रहती है। लड़की के घर वाले उसकी इस तरह बात-बात पर गुस्सा करने की इस गंभीर आदत से काफी परेशान हो गए थे और इसके लिए वह कोई इलाज की तलाश में थे। इसी कारण से उन्होंने लड़की का इलाज कराने का सोचा। जिसके बाद वह उसको एक तांत्रिक जिसकी पहचान पंकज नाम से हुई है, उसके पास ले गए। परंतु पंकज ने लड़की के रात में आने को कहा। इतनी ही नहीं उसने इस बारे में किसी से भी जिक्र न करने को कहा।

लड़की पर किया तंत्र-मंत्र

लड़की से तांत्रिक ने कहा कि उसको अपने इलाज के लिए देर रात करीब 12 बजे के आस- पास आना होगा। उसने लड़की से कहा कि वह उसको पूरी तरह से ठीक कर देगा। परंतु वह इस बारे में अपने घर वालों से कोई जिक्र न करे। इसके बाद लड़की तांत्रिक के कहने पर रात 12 बजे उसके पास गई और तांत्रिक लड़की को अपनी बातों में बहला-फुसला कर अपने गुप्त अड्डा पुवायां के बुधिया गांव में ले गया। इसके बाद तांत्रिक ने लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की के परिवार वालों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की सहायता से आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने उसके अड्डे पर पहुंचकर घेराबंदी कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया और लड़की के सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी पंकज फरीदपुर में रहने आया था। वह इस घटना से पहले भी कई महिलाओं और लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। वह उनके साथ तंत्र-मंत्र करने के बहाने से गलत हरकतें कर चुका था।

Also Read…

अहमदाबाद में महिला ने पति की बीमारी के बाद संभाली घर की बागडोर, बनी कैब ड्राइवर

तख्तापलट के चलते बांग्लादेश से छिनी महिला T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी, अब यह देश करेगा आयोजन

Tags

14 year old girlCome at 12 o'clockdid a wrong deeddon't tell anyone at homeinkhabarTantrikToday News
विज्ञापन