• होम
  • व्यापार
  • Pink Tax के बारे में महिलाएं जरूर जानें, इसकी आड़ में काटी जा रही है जेब

Pink Tax के बारे में महिलाएं जरूर जानें, इसकी आड़ में काटी जा रही है जेब

 आज आप जानेंगे कि महिलाओं के सारे उत्पाद महंगे क्यों होते हैं। सरकार हमारे साथ छल कर रही है या असली मालिक तो कोई और है।

Pink Tax
inkhbar News
  • February 21, 2025 10:05 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली: किसी भी तरह का सामान खरीदने से लेकर रेस्टोरेंट में खाना खाने तक, हम पूरी दुनिया में सर्विस टैक्स या दूसरे टैक्स देते हैं। हर सामान पर एक तरह से टैक्स लगाया जाता है। आपकी कमाई पर सरकार की तरफ से इनकम टैक्स लगाया जाता है, जिसके बारे में सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा टैक्स भी है जिसके बारे में महिलाओं को पता नहीं होता।

यह टैक्स सिर्फ महिलाओं से ही वसूला जाता है। इस टैक्स को पिंक टैक्स कहते हैं। आपको बता दें कि यह कोई आधिकारिक टैक्स नहीं है जिसे सरकार वसूलती है। यह टैक्स कंपनियां वसूलती हैं और महिलाओं को इसके बारे में पता भी नहीं होता। आइए, जानते हैं कि यह पिंक टैक्स क्या है और इसके पीछे क्या वजह है।

क्या है पिंक टैक्स

पिंक टैक्स आम टैक्स की तरह नहीं है, यह लिंग के हिसाब से वसूला जाने वाला टैक्स है। पिंक टैक्स सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महिलाओं पर लगाया जाता है। यह खास तौर पर उन उत्पादों पर लगाया जाता है जो महिलाओं के लिए बनाए जाते हैं। इसे पिंक टैक्स भी कहते हैं। यह टैक्स सरकार या कंपनी को देना जरूरी नहीं है। यह एक तरह का एक्स्ट्रा चार्ज है जो महिलाओं के प्रोडक्ट्स पर लगाया जाता है।

महिलाओं के प्रोडक्ट्स क्यों महंगे

महिलाओं के प्रोडक्ट्स पुरुषों के मुकाबले महंगे होते हैं। मेकअप का सामान, नेल पेंट, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सैनिटरी पैड आदि इसलिए महंगे होते हैं क्योंकि ये खास तौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए जाते हैं। इन उत्पादों पर पिंक टैक्स लगाया जाता है।

उदाहरण के लिए अगर पुरुषों के लिए लिप बाम की कीमत 50 रुपये है तो महिलाओं के लिए लिप बाम की कीमत 150 रुपये होगी। शॉपिंग करते वक्त आप इस अंतर को साफ तौर पर देख सकते हैं।

पिंक टैक्स क्यों लगाया जाता है

पिंक टैक्स का पहला मामला 2015 में अमेरिका में सामने आया था। इस मामले को लेकर कई कंपनियों का कहना है कि महिलाओं के उत्पाद बनाने में ज्यादा लागत आती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिलाएं सामान पर ज्यादा पैसे खर्च कर सकती हैं जिसका फायदा कंपनी उठाती है। आपको बता दें कि पिंक टैक्स का सरकार से कोई संबंध नहीं है। यह टैक्स सरकार को नहीं बल्कि कंपनी को जाता है। कंपनियों की तरफ से तर्क दिया जाता है कि अगर किसी महिला को कोई प्रोडक्ट्स पसंद आता है तो वो उसे ज्यादा कीमत पर खरीद लेती है। इस तरह का मुनाफा कमाने के लिए कंपनियां पिंक टैक्स लगाती हैं।

 

 

यह भी पढ़ें :-

ये जानकारी ड्राइविंग स्कूल में भी नहीं दी जाती, 99 % लोग हैं इस से अनजान

पाकिस्तान भारत को आंख दिखाना बंद कर दे, नहीं तो घुसकर मारेंगे, सर्वे में लोगों ने पाक को दिखाई औकात

पाकिस्तान भारत को आंख दिखाना बंद कर दे, नहीं तो घुसकर मारेंगे, सर्वे में लोगों ने पाक को दिखाई औकात

पहले चुपचाप शादी की… अब पति से जलन क्यों तापसी ?