September 17, 2024
  • होम
  • मुंबई बना देश का सबसे बड़ा अरबपति शहर, चीन को भी छोड़ा पीछे

मुंबई बना देश का सबसे बड़ा अरबपति शहर, चीन को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: भारत के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है, हाल ही में हुए हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में 94 नए अरबपति शामिल हुए हैं। यह भारत के लिए बहुत खुशी कि बात है की इस साल अरबपतियों की संख्या में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। इस साल के रिपोर्ट के अनुसार भारत के अरबपतियों ने करीब 1 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति कमाई है, जो कुल वैश्विक संपत्ति 7% प्रतिशत है।

मुंबई बना एशिया का सबसे रिच शहर

आप को बता दें कि अब तक चीन की राजघानी बीजिंग को एशीया का सबसे अमिर शहर माना जाता था, लेकिन अब भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई ने इस पर अपना नाम दर्ज कर लिया है। मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पछाड़ कर अब एशिया की सबसे रिच शहर बन गया है। हाल ही में आई हुरुन रिपोर्ट के अनुसार मुंबई अब दुनिया की तीसरी सबसे अमीर राजधानी भी बन गई हैं। इसका यह मतलब है कि भारत के सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई के निवासी हैं।

 मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी

मुंबई में कुल 58 अरबपति हुए शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में रहने वाली अरबपतियों की लिस्ट में 58 नए नाम शामिल किये गए हैं। अब 58 नए अरबपतियों के शामिल होने के बाद मुंबई में रहने वाले कुल 386 अरबपति हो गए हैं। यही नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में इस वर्ष 18 नए अरबपति जोड़े हैं, इसके बाद दिल्ली में रहने वाले अरबपतियों की संख्या 217 हो गई है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैदराबाद 104 अरबपतियों के साथ है, जिसने 17 नए अरबपति जोड़े हैं।

बेंगलुरु में कोई अरबपति नहीं

अमीर शहरों की लिस्ट में बेंगलुरु देश में चौथे स्थान पर आया है। बेंगलुरू में रहने वाले अरबपतियों की कुल संख्या 100 है, लेकिन बेंगलुरुने इस साल कोई नया अरबपति नहीं जोड़ा। चेन्नई 82 अरबपतियों के साथ लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं। चेन्नई ने इस साल 15 नए अरबपति को जोड़े हैं। लिस्ट में कोलकाता छठें स्थान पर है, जिसमें रहने वाले अरबपतियों की संख्या 69 हो गई हैं।

बेंगलुरु के अरबपति

गुरुग्राम में 23 अरबपति हैं

रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद ने 67 अरबपतियों के साथ,12 नए अरबपतियों को जोड़ा और लिस्ट में 7वें स्थान पर है। वहीं पुणे 53 अरबपतियों के साथ
14 नए अरबपति जोड़े और लिस्ट में 8वें स्थान पर है। जब की सूरत 28 अरबपतियों के साथ एक नए अरबपति जोड़ा और यह 9 वें स्थान पर है, इस लिस्ट में
गुरुग्राम 10 वें स्थान पर हैं। गुरुग्राम नें 23 अरबपतियों के साथ इस साल 5 नए अरबपतियों को जोड़ा है।

तो यह थें हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की रिपोर्ट का रिजल्ट

यह भी पढ़ें: 2000 रुपये का नोट बदलने का आखिरी मौका, RBI ने बताया पूरा तरीका

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन