• होम
  • व्यापार
  • जानें बैंक अकाउंट में कितने पैसे से बनें दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा अमीर

जानें बैंक अकाउंट में कितने पैसे से बनें दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा अमीर

अगर आपको लगता है कि आपकी सैलरी कम है और आप सबसे गरीब हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे आप दुनिया की 50%

money in bank account to become richer half the world population
inkhbar News
  • July 24, 2024 8:05 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

नई दिल्ली: अगर आपको लगता है कि आपकी सैलरी कम है और आप सबसे गरीब हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे आप दुनिया की 50% आबादी से ज्यादा अमीर हो सकते हैं या शायद पहले से ही हैं।

2018 की रिपोर्ट का खुलासा

साल 2018 में क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट आई थी। उस रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपके अकाउंट में 4210 डॉलर (लगभग 3 लाख 52 हजार रुपये) हैं, तो आप दुनिया के 50% अमीरों में गिने जाओगे।

टॉप 10% में आने के लिए कितने पैसे चाहिए?

अगर आप दुनिया की टॉप 10% अमीर आबादी में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास 93170 डॉलर (लगभग 78 लाख रुपये) होने चाहिए। इतने पैसे होने पर आप दुनिया के उन 10% लोगों में होंगे, जो धरती के 90% आबादी से ज्यादा अमीर हैं।

टॉप 1% में आने के लिए क्या करें?

दुनिया के टॉप 1% अमीरों की लिस्ट में आने के लिए, आपके पास 8,71,320 डॉलर (लगभग 7 करोड़ 29 लाख रुपये) होने चाहिए। यानी, अगर आपको इस लिस्ट में शामिल होना है, तो आपको भारत में करोड़पति बनना होगा। अकेले अमेरिका के 19% लोग इस 1% अमीर आबादी में शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 50% संपत्ति सिर्फ 1% लोगों के पास है।

 

ये भी पढ़ें: Viral Video: दादी का ‘ढाई किलो’ का हाथ, बाइसेप्स देखकर नौजवान बोले – थॉर कौन?