September 19, 2024
  • होम
  • IT सेक्टर में फिर छंटनी की मार, इस दिग्गज कंपनी ने सैकड़ों कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

IT सेक्टर में फिर छंटनी की मार, इस दिग्गज कंपनी ने सैकड़ों कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 21, 2024, 5:17 pm IST

नई दिल्ली: आईटी सेक्टर में 2023 से शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला 2024 में भी नहीं थमा है। बड़ी-बड़ी कंपनियों से लगातार कर्मचारियों के लिए बुरी खबरें आ रही हैं। अब इसी कड़ी में कॉल सेंटर सॉफ्टवेयर कंपनी Five9 ने भी अपने 200 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है।

7% वर्कफोर्स में कटौती

Five9 के सीईओ माइक बर्कलैंड ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस छंटनी की जानकारी दी। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में भी इसका ऐलान किया है। मौजूदा समय में कंपनी में करीब 2684 स्थायी कर्मचारी हैं, जिनमें से 7% यानी लगभग 200 लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। माइक बर्कलैंड ने कहा कि कंपनी को मुनाफा बनाए रखना है और शेयरहोल्डर्स को भी संतुष्ट करना है, इसलिए यह कठिन फैसला लिया गया।

छंटनी से 3.5 करोड़ डॉलर का फायदा

कंपनी का मानना है कि इस छंटनी से उन्हें करीब 3.5 करोड़ डॉलर की बचत होगी, जिससे मुनाफा 20% तक बढ़ सकता है। इसके अलावा, इस बचत का उपयोग कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक में निवेश के लिए कर सकेगी, जो भविष्य में उनके व्यवसाय को और मजबूत बनाएगा।

कर्मचारियों को मिलेंगे 1.5 करोड़ डॉलर

Five9 ने बताया कि इस छंटनी के बाद निकाले गए कर्मचारियों को 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ डॉलर तक का भुगतान किया जाएगा। यह रकम कंपनी तीसरी और चौथी तिमाही में जारी करेगी। CEO माइक बर्कलैंड ने इस छंटनी को दुखद बताते हुए कहा कि यह फैसला कंपनी की नई रणनीति के तहत लिया गया है। हालांकि, यह कंपनी के भविष्य के लिए जरूरी था।

कंपनी को आगे बढ़ाने की कोशिश

इस छंटनी के चलते कई कर्मचारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा, लेकिन कंपनी इसे अपनी मजबूरी बता रही है। Five9 जैसी बड़ी कंपनी के लिए अपने कुछ साथियों को अलविदा कहना आसान नहीं है, लेकिन वे इसे मुनाफा बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने का हिस्सा मान रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: दुनिया में फिर बजा भारत का डंका, शक्तिकांत दास लगातार दूसरी बार बने टॉप सेंट्रल बैंकर

ये भी पढ़ें: क्या IPL पर लगता है टैक्स, जानें सरकार को कितने करोड़ का होता है फायदा?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन