अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टियों के बीच फेस्टिव सीजन पर कैसे करें मनी प्लानिंग

नई दिल्ली: सितंबर का आखिरी हफ्ता है और अक्टूबर दस्तक दे रहा है। इस बार अक्टूबर का महीना सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन लेकर आ रहा है। गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं। इस दौरान घर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और नई चीजों की खरीदारी के लिए पैसों की जरूरत होती है। लेकिन ध्यान रखें, अक्टूबर में बैंकों में 15 दिन की छुट्टियां रहने वाली हैं, इसलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर जरूर रखें ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।

अक्टूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद

RBI हर महीने की शुरुआत में ही बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। अक्टूबर में कुल 31 दिनों में से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार, रविवार और त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कारण भी एक दिन बैंक बंद रहेगा।

अक्टूबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कारण बैंक बंद।

2 अक्टूबर: गांधी जयंती, पूरे देश में छुट्टी।

3 अक्टूबर: नवरात्रि स्थापना, जयपुर में बैंक बंद।

6 अक्टूबर: रविवार, पूरे देश में छुट्टी।

10-12 अक्टूबर: दुर्गा पूजा, दशहरा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद।

13 अक्टूबर: रविवार, पूरे देश में छुट्टी।

14 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा की छुट्टी।

16-17 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद।

20, 26, 27 अक्टूबर: रविवार और चौथे शनिवार के कारण छुट्टी।

31 अक्टूबर: दीवाली, कई राज्यों में बैंक बंद।

ऑनलाइन बैंकिंग से आसानी से निपटें काम

त्योहारों के दौरान बैंक बंद होने के बावजूद, आपकी फाइनेंशियल जरूरतें पूरी हो सकती हैं। यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर आप पैसे का लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा, एटीएम से कैश निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसलिए, फेस्टिव सीजन में किसी भी आर्थिक समस्या से बचने के लिए अभी से मनी प्लानिंग कर लें।

 

ये भी पढ़ें: जल्द मिलेगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत! 2-3 रुपये तक सस्ता हो सकता है फ्यूल

ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा पर SC सख्त: इमरजेंसी जैसे हालात, CAQM से पूछा- पराली जलाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

Tags

Bank Holidays In OctoberDiwalidussehragandhi jayantihindi newsHolidays in October 2024inkhabarnavratrirbi
विज्ञापन