September 19, 2024
  • होम
  • फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख तक उठाएं फायदा

फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख तक उठाएं फायदा

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : September 15, 2024, 5:16 pm IST

नई दिल्ली: अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट नहीं किया है, तो आपके पास अब और समय है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी है कि अब यह सुविधा और 3 महीने तक बढ़ा दी गई है।

14 दिसंबर, 2024 तक कर सकते हैं फ्री अपडेट

UIDAI ने बताया कि पहले यह डेडलाइन 14 सितंबर, 2024 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 दिसंबर, 2024 कर दिया गया है। यानी, अब आप इस सुविधा का लाभ दिसंबर तक उठा सकते हैं। UIDAI ने सभी आधार कार्ड धारकों से कहा है कि जिनके आधार कार्ड 10 साल या उससे पुराने हैं, वे अपनी जानकारी अपडेट कर लें। यह फ्री सेवा पहले भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है, और अब यह फिर से 3 महीने के लिए बढ़ाई गई है।

केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मिलेगा फायदा

ध्यान रहे कि फ्री आधार अपडेट करने की यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या माई आधार पोर्टल के जरिए इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार अपडेट कराते हैं, तो यह फ्री नहीं होगा। हालांकि, बायोमेट्रिक और आइरिस डिटेल्स अपडेट करने के लिए आपको आधार सेंटर ही जाना पड़ेगा।

फ्री में आधार कैसे करें अपडेट?

1. UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।

2. माई आधार पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी से लॉगिन करें।

3. अपनी सभी जानकारी जांचें। अगर सब सही हो तो आगे बढ़ें।

4. अगर कोई जानकारी गलत है, तो ड्रॉप-डाउन मैन्यू में सही डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करें।

5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

6. दस्तावेज अपलोड करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

7. आपको 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आधार अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: 90 दिन बिना रुके उड़ने वाला भारतीय स्पेशल Aircraft, क्या ये बदल देगा भविष्य की उड़ानें!

ये भी पढ़ें:सैमसंग और शाओमी की अमेज़न-फ्लिपकार्ट से गुप्त डील, ग्राहक हो रहे हैं ठगी के शिकार!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन