• होम
  • Breaking News Ticker
  • Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, घरों में घुसा पानी, उपराज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक

Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, घरों में घुसा पानी, उपराज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली। गुरुवार की सुबह 8 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच चुका है। दिल्ली के कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए हैं। रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का पानी आ गया है। इन इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा […]

Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, घरों में घुसा पानी, उपराज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक
inkhbar News
  • July 13, 2023 9:46 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। गुरुवार की सुबह 8 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच चुका है। दिल्ली के कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए हैं। रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का पानी आ गया है। इन इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते लोहा पुल इलाके में कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के कारण कई लोगों ने शिविरों और फ्लाईओवर के नीचे शरण ली हैं।

उपराज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक

यमुना के बढ़ते जलस्तर से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आज दोपहर 12 बजे आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में DDMA के अधिकारियों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इससे पहले बाढ़ से प्रभावित इलाकों में उपराज्यपाल ने बुधवार को धारा- 144 लागू कर दी थी।

इन इलाकों में घुसा यमुना का पानी

दिल्ली के चंडीराम अखाड़ा, महात्मा गांधी मार्ग, कालीखाट मंदिर, दिल्ली सचिवालय और बाहरी रिंग रोड तक यमुना नदी का पानी पहुंच गया है। वहीं आधी रात को करीब 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा दिल्ली के गीता कॉलोनी, मयूर बिहार, मजनू का टीला, बोट क्लब, मॉनेस्ट्री मार्केट, नीली छतरी मंदिर, पुराना रेलवे पुल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। यहां घरों के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है। बता दें, यमुना में आई बाढ़ के बाद नदी के किनारे बसे कई गांव पानी में डूब गए है। इसके अलावा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के लिए जाने वाला अप्रोच रोड भी पानी में डूब गया है।