Wrestler Protest: बृजभूषण को बचा रही है सरकार, जानिए पहलवानों के समर्थन में क्या बोली प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे इस धरने को राजनीति और खेल जगत से काफी समर्थन मिल रहा है। इस बीच आज सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जंतर-मंतर पहुंची और धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की। प्रियंका गांधी धरना स्थल पर करीब आधे घंटे तक रुकीं, इस दौरान उन्होंने महिला पहलवानों से बातचीत की। बाद में मीडिया से बात करते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए, जानिए उन्होंने क्या कहा –

क्या बोली प्रियंका गांधी ?

इसी दौरान सुबह-सुबह जंतर मंतर पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि, बृजभूषण के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। मैं पूछना चाहती हो कि वो एफआईआर को क्यों नहीं दिखा रहे हैं ? जब ये पहलवान देश के लिए कोई पदक जीत कर आते हैं तो हम सभी ट्वीट करके गर्व महसूस करते हैं। लेकिन आज ये ही एथीलट जब सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इन सभी महिला पहलवानों ने इस मुकाम तक आने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष किया है। मैं ये बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को क्यों बचा रही है।

पीएम मोदी से नहीं है कोई उम्मीद

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें देश के पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें पहलवानों की चिंता होती तो अभी तक उन्होंने इन लोगों से मुलाकात कर ली होती। सरकार बृजभूषण को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है ?

बता दें, इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली पुलिस दो एफआईआर दर्ज कर चुकी है। बृजभूषण के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags

brij bhushan singhDelhi Jantar Mantarindian wrestlers protestindian wrestlers protest at jantar mantarjantar mantar wrestlers protestpriyanka gandhiPriyanka Gandhi reached Jantar MantarWrestler Protestwrestler protest against wfiwrestler protest in delhi
विज्ञापन