• होम
  • Breaking News Ticker
  • Women Reservation Bill : लोकसभा में पास हुआ महिला आरक्षण बिल

Women Reservation Bill : लोकसभा में पास हुआ महिला आरक्षण बिल

नई दिल्ली। लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण बिल लोकसभा में बुधवार को पास हो गया। महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े। लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। बिल के पास होने के बाद अब लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित […]

Women Reservation Bill :लोकसभा में पास हुआ महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों ने दिया समर्थन
inkhbar News
  • September 20, 2023 7:30 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण बिल लोकसभा में बुधवार को पास हो गया। महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े। लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। बिल के पास होने के बाद अब लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। इसका मतलब लोकसभा और विधानसभा में हर तीसरी सदस्य महिला होगी।

लंबी लड़ाई खत्म हो जाएगी- शाह

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। कल के दिन वर्षों से जो लंबित था वो महिलाओं को अधिकार देने का बिल सदन में पेश हुआ। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देना चाहता हूं। वह आगे कहते हैं, इस बिल के पारित होने से महिलाओं के अधिकारों की लंबी लड़ाई खत्म हो जाएगी। जी 20 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नेतृत्व वाले विकास का विजन पूरी दुनिया के सामने रखा।