September 28, 2024
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • वैगनर ग्रुप की बगावत पर बोले व्लादिमीर पुतिन, रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है
वैगनर ग्रुप की बगावत पर बोले व्लादिमीर पुतिन, रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है

वैगनर ग्रुप की बगावत पर बोले व्लादिमीर पुतिन, रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : June 24, 2023, 3:43 pm IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान आज शनिवार को वैगनर ग्रुप के द्वारा रूस के दक्षिणी सैन्य जिले पर कब्जे के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि, रूस देशद्रोह का सामना कर रहा है। इसके लिए देशद्रोही की सजा जरूर मिलेगी। वैगनर ने रूस को धोखा दिया है और सेना को चुनौती दी है।

व्लादिमीर पुतिन ने क्या कहा ?

रूसी राष्ट्रपति ने संबोधन के दौरान कहा कि पश्चिमी देशों के खिलाफ चल रही लड़ाई में एकता की जरूरत है। वैगनर ग्रुप ने जिस तरह की कार्रवाई की है, वो हमारे भाईयों के साथ विश्वासघात है। ये हमारे लोगों की पीठ पर हमला है। ये ठीक वैसा ही है जैसे 1991 में हमारा देश बंट गया था। पुतिन ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। ये आंतरिक विश्वासघात है। फिलहाल रूस के रोस्तोव में स्थिति जटिल बनी हुई है।

पुतिन ने कहा कि जो कोई भी इस तरह के रास्ते पर चलेगा उसे तत्काल सजा मिलेगी। मैं संविधान और लोगों की रक्षा के लिए सब कुछ करूंगा। पुतिन ने रूसी सेना के कमांडर्स को आदेश दिया है कि वो विद्रोहियों को मार दे। पुतिन ने कहा कि रूस फिलहाल अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है।

पुतिन की सुरक्षा में टैंक किए गए तैनात

बता दें, रूस के वैगनर प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने बयान दिया है कि उनके पास 25 हजार सैनिक मौजूद है, जो मरने के लिए तैयार है । हम रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूती से बढ़ रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा के लिए मॉस्कों में कई टैंक तैनात किए जा चुके हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन