September 17, 2024
  • होम
  • Tripura में दोबारा सत्ता मिलने का भाजपा ने किया दावा, जानिए क्या कहता राजनीतिक समीकरण

Tripura में दोबारा सत्ता मिलने का भाजपा ने किया दावा, जानिए क्या कहता राजनीतिक समीकरण

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : March 2, 2023, 11:49 am IST

नई दिल्ली। आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरु होगी। तीनों राज्यों में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें, Tripura में एक चरण में 16 फरवरी और मेघालय, नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुए थे। इस बीच भाजपा ने Tripura में उनकी सत्ता में वापसी करने का दावा किया है। इसके अलावा मुख्य विपक्षी पार्टी लेफ्ट फ्रंट और उनकी सहयोगी कांग्रेस तथा टिपरा मोथा पार्टी ने इस बार सत्ता परिवर्तन होने का दावा किया है।

क्या कहते हैं Tripura के राजनीतिक समीकरण

अगर 2018 के विधानसभा चुनावों की बात की जाए तो Tripura की 60 सदस्यीय विधानसभा में 25 सालों से सत्ता में बैठी लेफ्ट फ्रंट को हटाकर भाजपा ने बहुमत प्राप्त किया था। इस बार भाजपा फिर मुख्यमंत्री माणिक साहा के चेहरे के साथ 55 सीटों पर मैदान में है, इसके अलावा भाजपा की सहयोगी पार्टी इनडाइजेनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बता दें पिछले चुनावों में बीजेपी की जीत में आदिवासी वोटर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। पश्चिमी Tripura में भाजपा ने 14 सीटों में 12 सीट पर जीत हासिल की थी।

वही मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर इस बार सीपीएम 47 सीटों पर तो 13 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। बता दें, Tripura में पहली बार वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच पहली बार सीटों का बंटवारा हुआ है। इससे पहले यह दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कट्टर विरोधी थी। दोनों पार्टियां इस बार लोकतंत्र की बहाली और कानून के राज को वापस लाने के लिए साथ आई है। उनका मानना है कि भाजपा ने लोकतंत्र खत्म कर दिया है।

इसके अलावा चुनाव में प्रद्योत किशोर माणिक्य की पार्टी टीआईपीआरए मोथा भी अपने “ग्रेटर टिपरालैंड” बनाने के वादे के साथ मैदान में है। इस पार्टी की स्थापना पूर्ववर्ती त्रिपुरा शाही परिवार प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा के वंशज है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रद्योत देबबर्मा की पार्टी 20 आदिवासी सीटों पर बीजेपी का गेम खराब कर सकती है। इनकी पार्टी ने कुल 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जहां पर 22 गैर आदिवासी सीटों पर चुनाव लड़ रहे है।

अडानी- हिंडनबर्ग मामले में Supreme court आज सुनाएगा अपना फैसला

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन