मध्य प्रदेश: MP में बीते 220 महीने में हुए 225 घोटाले, जबलपुर में बोलीं प्रियंका गांधी

भोपाल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंची हुई है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदीं की पूजा की। इस दौरान साल के अंत में होने वाले चुनावों को देखते हुए प्रियंका गांधी इस समय जनसभा को संबोधित कर रही है। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में बीते 220 महीने में 225 घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 18 सालों से एमपी के साथ गलत हो रहा है।

महाआरती में हुई शामिल

अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने जबलपुर के ग्वारी घाट पर नर्मदा की पूजा की और महाआरती में भी शामिल हुईं। महाआरती में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका सड़क मार्ग के जरिए रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शंकराचार्य चौक भी पहुंची। बता दें कि यह रक्तदान कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया है।

Tags

election 2023Jabalpur news in hindiLatest Jabalpur News in Hindimadhya pradesh election 2023mp politicspriyanka gandhipriyanka gandhi in jabalpurpriyanka gandhi in mpPriyanka gandhi mp visit
विज्ञापन