• होम
  • Breaking News Ticker
  • नहीं संभली महाकुंभ में भीड़! संगम तट पर मची ऐसी भगदड़ 14 लोगों की गई जान, मोदी ने योगी को लगाया फोन

नहीं संभली महाकुंभ में भीड़! संगम तट पर मची ऐसी भगदड़ 14 लोगों की गई जान, मोदी ने योगी को लगाया फोन

संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बने भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। हालांकि अब तक प्रशासन ने मौत या घायलों को लेकर अपनी तरफ से जानकारी नहीं दी है।

inkhbar News
  • January 29, 2025 6:56 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बने भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 14 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। हालांकि अब तक प्रशासन ने मौत या घायलों को लेकर अपनी तरफ से जानकारी नहीं दी है। इस हादसे के बाद शाही स्नान को रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की।

NSG ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि अफवाह के कारण संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गई और लोग उन्हें  पैरों से रौंदते हुए आगे बढ़ गए। हादसे के बाद 70 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है और आम लोगों की एंट्री बंद कर दी है। प्रयागराज के बॉर्डर से सटे सभी जिलों में अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं ताकि लोगों को आने से रोके।