• होम
  • Breaking News Ticker
  • ‘संविधान हमारी आवाज…इनके पास वॉशिंग मशीन है’, संसद में पहली बार बोलीं प्रियंका गांधी

‘संविधान हमारी आवाज…इनके पास वॉशिंग मशीन है’, संसद में पहली बार बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने पहली बार लोकसभा में भाषण देते हुए कहा- भारत में संवाद और चर्चा की परंपरा रही है। स्वतंत्रता आंदोलन से निकली आवाज हमारा संविधान है। इसके आगे सत्ता को भी झुकना होगा।

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • December 13, 2024 1:40 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्लीः शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस की ओर से इस चर्चा में हिस्सा लेते हुए प्रियंका गांधी ने संसद में अपना पहला भाषण भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत में संवाद और चर्चा की परंपरा रही है। स्वतंत्रता आंदोलन से निकली आवाज हमारा संविधान है। इसके आगे सत्ता को भी झुकना होगा।

संविधान ने उम्मीद जगाई…

प्रियंका गांधी ने संभल में हाल ही में हुई हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, संभल से कुछ लोग मुझसे मिलने आए थे। उनमें दो बच्चे थे, अदनान और उजैर। एक बच्चा मेरे बच्चे की उम्र का था। दूसरा उससे छोटा था। वे दोनों एक दर्जी के बेटे थे। वे अपने बेटे को कुछ बनाना चाहते थे। उनके पिता उन्हें रोज स्कूल छोड़ने जाते थे। उन्होंने भीड़ देखी, घर आने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। वो अदनान मुझसे कहता है कि मैं बड़ा होकर डॉक्टर बनूंगा। मैं अपने पिता के सपने को साकार करूंगा। संविधान ने उनके दिल में ये उम्मीद जगाई है।

संविधान पर क्या बोलीं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार आरक्षण को कमजोर करने का काम कर रही है। अगर लोकसभा में ये नतीजे नहीं आते तो ये संविधान को बदलने का काम भी शुरू कर देते। इस चुनाव में हमे पता चल गया कि देश की जनता संविधान को संभाल कर रखती है। प्रियंका ने कहा, जाति जनगणना जरूरी है, ताकि पता चल सके कि किसका कितना नंबर है। उसी के हिसाब से नीतियां बननी चाहिए। प्रियंका गांधी ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, चुनाव में जब विपक्ष ने जाति जनगणना की आवाज उठाई तो उन्होंने जवाब दिया कि भैंस चुरा लेंगे, मंगलसूत्र चुरा लेंगे। ये उनकी गंभीरता है।

ये भी पढ़ेंः- पोते के जन्म के बाद घर आई सास, फिर रचा बर्बादी का षड़यंत्र; अतुल के पिता ने खोले काले राज

क्या सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली की बुरे वक्त में नहीं की मदद? इंटरव्यू में खुला राज