September 29, 2024
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • विधानसभा सत्र से पहले सपा ने बुलाई बड़ी बैठक, पार्टी के सभी विधायक होंगे शामिल
विधानसभा सत्र से पहले सपा ने बुलाई बड़ी बैठक, पार्टी के सभी विधायक होंगे शामिल

विधानसभा सत्र से पहले सपा ने बुलाई बड़ी बैठक, पार्टी के सभी विधायक होंगे शामिल

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : February 19, 2023, 11:53 am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होने वाला है। जिसके चलते यूपी विधानसभा की  सर्वदलीय बैठक अब से कुछ ही देर में विधानभवन में शुरू होगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से भोज का आयोजन किया जाएगा। सतीश महाना 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक करेंगे जिसमें सभी दलों के सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनुरोध भी किया जाएगा। साथ ही उनके सुझावों को भी लिया जाएगा। हालांकि इस बार सदन के हंगामेदार होने के पूरे आसार बने हुए है। सभी विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने में जुटे हैं।

सपा ने बुलाई बैठक

विधानसभा सत्र से पहले आज मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक का समय डेढ़ बजे बताया जा रहा है। इस बैठक में सरकार को घेरने पर रणनीति बनाई जाएगी। बता दें, इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सहित अन्य सभी विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं।

डिजिटल गैलरी का शुभारंभ

इस बीच सत्र से पहले विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना एक नई पहल करने जा रहे है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा परिसर में डिजिटल गैलरी खोली जा रही है। इसके जरिए विधानसभा की दोनों सदनोंं के इतिहास से आम लोगों को अवगत कराया जाएगा।

शिवसेना के सिंबल और नाम के लिए हुई 2 हजार करोड़ की डील- संजय राउत

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
मध्य प्रदेश बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, उत्तर प्रदेश के लोग थे सवार
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
200 साल में अंटार्कटिका का ग्लेशियर हो जाएगा गायब, वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
IIFA 2024: शाहरुख खान स्पीच देते समय हुए इमोशनल, पत्नी गौरी को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
गौरव तनेजा से रिश्ते में दरार की खबरों के बीच, महाराज जी के दरबार में पहुंची रितु राठी
26 साल की उम्र में खुद से शादी करने वाली मॉडल ने की खुदकुशी! पांचवीं मंजिल से कूद कर दी जान
26 साल की उम्र में खुद से शादी करने वाली मॉडल ने की खुदकुशी! पांचवीं मंजिल से कूद कर दी जान
जानिए पृथ्वी पर सबसे भारी प्राकृतिक तत्व, जिसका घनत्व सोना और यूरेनियम से भी ज्यादा!
जानिए पृथ्वी पर सबसे भारी प्राकृतिक तत्व, जिसका घनत्व सोना और यूरेनियम से भी ज्यादा!
राजसमंद में मारपीट के बाद तोड़फोड़, तनाव जैसा माहौल, मौके पर तैनात पुलिस फोर्स
राजसमंद में मारपीट के बाद तोड़फोड़, तनाव जैसा माहौल, मौके पर तैनात पुलिस फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन