• होम
  • Breaking News Ticker
  • मोदी शर्म करो! अमेरिका से भगाये गए भारतीय तो सदन में उबला विपक्ष, सरकार को ऐसे धोया पूरा देश हैरान

मोदी शर्म करो! अमेरिका से भगाये गए भारतीय तो सदन में उबला विपक्ष, सरकार को ऐसे धोया पूरा देश हैरान

बजट सत्र के पांचवें दिन अमेरिका से भगाये गए भारतीयों को लेकर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने सरकार शर्म करो के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Parliament
inkhbar News
  • February 6, 2025 12:06 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। बबजट सत्र के पांचवें दिन अमेरिका से भगाये गए भारतीयों को लेकर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने सरकार शर्म करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें समझाते हुए कहा कि आपकी चिंता के बारे में सरकार को मालूम है। यह विदेश नीति का मुद्दा है। भारी बवाल के बाद दोनों सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

हैरान है पूरा देश

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि 100 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से बाहर निकाल दिया गया है। पूरा देश इससे हैरान है। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। इस पर मोदी सरकार चुप क्यों है? इस अमानवीय व्यवहार की सरकार ने निंदा क्यों नहीं की। आपको बता दें कि बड़ी संख्या में भारतीयों को मिलिट्री प्लेन से भारत भेजा जा रहा है। 5 फरवरी को 100 से ज्यादा भारतीय वतन लौटे। आज भी कई लोग अहमदाबाद पहुंचे हैं।

मामला क्या है?

20 जनवरी 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया था कि वो अवैध प्रवासियों को यहां से निकाल रहे हैं। बकौल ट्रंप ये लोग बहुत बुरे और खूंखार अपराधी है। ये सब हत्यारे हैं और इतने खतरनाक है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सबसे पहले इनका निकालना जरूरी है। ट्रंप ‘लैकेन रिले एक्ट’ साइन किया, जिसके बाद अमेरिकी अधिकारियों को अवैध अप्रवासियों को निकालने का अधिकार मिला। 15 लाख लोगों की लिस्ट तैयार हुई, जिसमें 20,407 भारतीय भी शामिल हैं।

 

प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा या कोई और, 27 साल बाद दिल्ली में कौन होगा बीजेपी का CM, ये पांच नाम सबसे आगे

मुस्लिम बहुल इलाकों में बंपर वोटिंग, दूसरे क्षेत्रों में कम, उड़ी भाजपा की नींद