September 13, 2024
  • होम
  • कोल्हापुर हिंसा मामले में संजय राउत का BJP पर निशाना, जानिए क्या कहा

कोल्हापुर हिंसा मामले में संजय राउत का BJP पर निशाना, जानिए क्या कहा

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : June 8, 2023, 12:31 pm IST

मुंबई। महाराष्ट्र में औरंगजेब मामले को लेकर तनाव बना हुआ है। बता दें, कोल्हापुर में जहां मंगलवार को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। इसके खिलाफ बुधवार को बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी। इस बीच हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला है।

शिंदे सरकार को लेकर क्या कहा ?

संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कर्नाटक में इन्हें बजरंगबली नहीं मिले तो अब महाराष्ट्र में औरंगजेब ढूढ़ने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जहां तक मुझे जानकारी है इस झड़प में कोल्हापुर के लोग शामिल नहीं थे। बाहर के लोगों को स्थिति को बिगाड़ने के लिए यहां पर लगाया गया था। साथ ही उन्होंनें शिंदे सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि जबसे आपकी सरकार सत्ता में आई है तबसे ऐसा बार-बार क्यों हो रहा है ?

चुनाव जीतने के लिए लगता है औरंगजेब

उन्होंने आगे कहा कि आप हिंदुत्व की बात करते हैं तो क्या आपका हिंदुत्व इतना कमजोर है कि किसी शहर में किसी की फोटो कार्यक्रम में उछाल दिया तो आपका हिंदुत्व खतरे में आ जाएगा। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि औरंगजेब को दफनाए हुए महाराष्ट्र में चार सौ साल बीत गए हैं। चार सौ साल बीतने के बाद भी चुनाव जीतने के लिए आपको औरंगजेब लगता है।

इसकी वजह यह है कि कर्नाटक में बजरंग बली ने आपकी कोई मदद नहीं की। इसलिए आपको यहां औरंगजेब की जरूरत है। आखिर किस तरह की राजनीति आप लोग महाराष्ट्र में करने जा रहे हैं। आपके आसपास के लोग ही दंगे करने वाले हैं। सबसे पहले आप उनको कंट्रोल करिए। सही मायने में राज्य की जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह दंगों को बंद करा दीजिए।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन