RIL के मालिक मुकेश अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारी को गिफ्ट किया 1500 करोड़ रुपए का घर

मुंबई। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी और अपने करीबी लोगों में शामिल मनोज मोदी को आलीशान घर गिफ्ट किया है। मुकेश अंबानी द्वारा गिफ्ट किए गए इस घर की कीमत 1500 करोड़ रुपए है। बता दें, मनोज मोदी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे भरोसेमंद कर्मचारियों में माना जाता है। इसके अलावा उन्हें मुकेश अंबानी के राइट हैंड के तौर पर भी जाना जाता है। मनोज मोदी को जो घर गिफ्ट किया गया है, वह 22 मंजिला है।

कौन है मनोज मोदी ?

 मुकेश अंबानी ने कुछ समय पहले ही ये इमारत मनोज मोदी को गिफ्ट किया है। बता दें, मनोज मोदी कई सालों से रिलायंस के साथ जुड़े हुए है। इस समय वे रिलायंस जियो और रिटेल के डायरेक्टर हैं। अंबानी द्वारा गिफ्ट की गई इस इमारत का नाम वृंदावन रखा गया है। जिस सड़क पर ये घर गिफ्ट किया गया है। वहीं जिंदल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल भी रहते है।

 इटली से मंगाया गया फर्नीचर

अगर इस इमारत के कुल एरिया की बात करें तो ये 1.7 लाख वर्ग है। इस इमारत की पहली 7 मंजिले कार पार्किंग के लिए रिजर्व रखा गया है। इस इमारत में लगा कुछ फर्नीचर इटली से मंगाया गया है। इस इमारत में रहने से पहले मनोज मोदी ने मुंबई में अपने दो अपार्टमेंट्स को बेचा था, जिसके दस्तावेजों के मुताबिक इनकी कीमत 41.5 करोड़ रुपए थी।

Tags

" रिलायंस जियो"akash ambanianant ambanihindi newsindia newsIndia News In HindiManoj ModiMukesh ambanimumbai newsNational News In Hindi
विज्ञापन