बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नित्यानंद राय के भांजे जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। देखने ही देखते झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी।
पटना: बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना आज सुबह नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी, जिस दौरान मंत्री के भांजे की जान चली गई। वहीं, नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है, जो कि गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, नित्यानंद राय के भांजे जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। वहीं देखने ही देखते झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस दौरान विकल यादव की मौत हो गई। हालांकि जयजीत यादव भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं इस विवाद को सुलझाने आई मां को भी गोली लगी है।
घटना के बाद दोनों को भागलपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस पारिवारिक विवाद को लेकर फिलहाल राज्यमंत्री नित्यानंद राय की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच कर रही है कि इस झगड़े के पीछे की असली वजह क्या थी।
हिन्दुस्तान में मुस्लिम युवकों ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के लिखे नारे, फिर प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम…