RBI MPC Meeting: देश के आर्थिक विकास की रफ्तार की गति में गिरावट देखने के बाद मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। आरबीआई ने कैश रिजर्व रेश्यो यानी CRR में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इसके बाद CRR 4.50 फीसदी से घटाकर 4 प्रतिशत हो गया है। वहीं लगातार 11 वीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी रखा गया है।
क्या बोले RBI गवर्नर
बता दें कि हर दो महीने में MPC यानी मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होती है। इससे पहले अक्टूबर में बैठक हुई थी, जिसमें ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया था। MPC में शक्तिकांत दास, डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंजन समेत 6 सदस्य हैं। RBI गवर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कमेटी के 6 में से 4 सदस्य ब्याज दरों में बदलाव के पक्ष में नहीं थे।
कोरोना में की थी कटौती
इससे पहले 2020 में रिजर्व बैंक ने 5 बार में 1.10% ब्याज दरें बढ़ाई थी। कोरोना के दौरान 27 मार्च 2020 ब्याज दरों में 0.40% की कटौती की गई थी। इसके बाद सेम दर से 9 अक्टूबर 2020 को कटौती की गई। इसके बाद हुई 10 बैठक में केंद्रीय बैंक ने 5 बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की।
जिस देश ने दिलाई आजादी उसी को बनाया दुश्मन नंबर 1, बांग्लादेशी नेताओं ने जलाई भारत की साड़ियां