पंजाब: बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या

पंजाब:

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में हुए बेअदबी मामले में आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या हो गई है। अज्ञात बाइक सवारों ने प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब प्रदीप अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे उसी दौरान दो बाइक सवारों ने उनके ऊपर गोलियां बरसा दी।

भगवंत मान ने किया ट्वीट

इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य की शांति और शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

ਪੰਜਾਬ ਇੱਕ ਅਮਨ ਪਸੰਦ ਸੂਬਾ ਹੈ ਇੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਾ ਬਹੁਤ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੈ..ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਇਜ਼ਾਜਤ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ..ਸੂਬੇ ਦੀ ਅਮਨ-ਸ਼ਾਂਤੀ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਲਈ ਸਿਵਲ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਨਿਰਦੇਸ਼ ..

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 10, 2022

बता दें कि बरगाड़ी में हुई ये बेअदबी की घटना 12 अक्टूबर 2015 की है। इस मामले की जांच पहले पंजाब सरकार द्वारा गठित एसआईटी कर रही थी, बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

bargadi sacrilege accused murderfaridkot sacrilege casePunjabPunjab Sacrilege Case"sacrilege caseपंजाब बेअदबी कांडफरीदकोट बेअदबी कांडबरगाड़ी बेअदबी आरोपी मर्डरबेअदबी कांड
विज्ञापन