September 8, 2024
  • होम
  • US Tour: अमेरिका दौरे के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानिए 4 दिन की यात्रा में क्या होगा खास

US Tour: अमेरिका दौरे के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानिए 4 दिन की यात्रा में क्या होगा खास

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : June 20, 2023, 9:28 am IST

US Tour, Inkhabar। पिछले हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन और भारतीय एनएसए अजित डोभाल की मुलाकात के बाद आज पीएम मोदी अपने 4 दिन के अमेरिकी (US Tour) दौरे के लिए रवाना हो गए। यह पीएम मोदी की पहली अमेरिकी राजकीय यात्रा होने वाली है। ये यात्रा कई मायने में खास होने वाली है। इसका मुख्य कारण है दोनों देश के बीच होने वाले 6 बड़े रक्षा समझौते इनमें ड्रोन्स, स्ट्राइकर आर्मर्ड व्हीकल के अलवा जेट इंजन पर समझौता शामिल है। जानिए यात्रा के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण समझौते और इवेंट –

पीएम मोदी की दौरे की शुरुआत न्यूयॉर्क से होगी। यहां यूएन में वो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वो वाशिंगटन जाएंगे जहां बतौर राजकीय मेहमान उनका स्वागत किया जाएगा। चीन के बढ़ते आक्रामक रुख पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका ने भारत को अपना रणनीतिक साझेदार बनाया है और अब वो उसकी ताकत और तकनीक को आगे बढ़ा रहा है।

महत्वपूर्ण डिफेंस डील को लेकर होंगे समझौते

पीएम मोदी के दौरे की खास बात ये है कि इस दौरान अमेरिका जेट इंजन से लेकर अपने खतरनाक हथियारों की तकनीक भी भारत को ट्रांसफर करने वाला है। दरअसल, उसे भारत की ताकत का एहसास है और वो जानता है कि भारत को साथ लिए बिना वो चीन से नहीं निपट सकता। जानिए भारत और अमेरिका दौरे के बीच होने वाली महत्वपूर्ण डिफेंस डील के बारे में –

  1. भारत में जीई-414 जेट इंजन का निर्माण

चीन के साथ लगातार हो रहे संघर्ष के चलते भारत को अपने लड़ाकू विमानों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी करने की जरूरत है। इस वक्त भारत को तेजस मार्क – 2 के लिए नए इंजन की जरूरत थी। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे में GE F414 इंजन का निर्माण भारत में होने पर मुहर लग जाएगी। इससे जेट इंजन का निर्माण भारत में होगा। अमेरिका भी भारत के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने के लिए सहमत हो गया है।

 2. M- 777 लाइट होवित्जर अपग्रेड का ऑफर

भारत के पास इस वक्त M-777 लाइट होवित्जर तोप हैं जो लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में चीन का मुकाबला करने के लिए तैनात हैं। मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले अमेरिका ने इसे अपग्रेड कर इसकी रेंज बढ़ाने का ऑफर दिया है। इससे इस तोप की मारक क्षमता बढ़ जाएगी

 3. स्ट्राइकर बख्तरबंद वाहन का साझा उत्पादन

दुनिया की सबसे ताकतवर बख्तरबंद गाड़ियां इस समय अमेरिका के पास है। अपने मोबाइल गन सिस्टम के साथ, 105 एमएम की तोप और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस ये वाहन टैंकों को भी तबाह करने की ताकत रखता है। अमेरिका ने अपने सबसे शक्तिशाली स्ट्राइकर वाहन को भारत के साथ मिलकर बनाने का ऑफर दिया है।

 4. अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन भारत को करेगा ट्रांसफर

अमेरिका का बेहद खतरनाकर ड्रोन 1200 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता रखता है। तालिबान और ISIS के खिलाफ भी अमेरिका ने इन ड्रोन का इस्तेमाल किया था। भारत को अपनी लंबी समुद्री सीमा और थल सीमा की निगरानी के लिए भी इस ड्रोन की खास जरूरत थी। लिहाजा रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से इस खरीदारी को हरी झंडी दे दी है। वहीं पीएम मोदी के दौरे पर इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

UNO में मनाया जाएगा योग दिवस

21 जून को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय से पूरी दुनिया के साथ योग दिवस मनाएंगे। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के लॉन में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बता दें, पिछले 9 साल से 21 जून को पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को योग पर चलने के लिए प्रेरित किया है। वही दृश्य एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में देखने को मिलेगा।

जानिए पूरा कार्यक्रम

20 जून की रात न्यूयॉर्क में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का कार्यक्रम

21 जून को सुबह पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के लॉन में विश्व योग दिवस मनाएंगे

21 जून की शाम पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पारिवारिक मेहमान बनेंगे

22 जून को वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

22 जून की शाम में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडने के स्टेट गेस्ट होंगे और स्टेट डिनर में शामिल होंगे

23 जून को सुबह पीएम मोदी के सम्मान में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दोपहर के भोज का आयोजन किया है।

23 जून की शाम पीएम मोदी का केनेडी हाउस में कार्यक्रम है और फिर रिगन सेंटर में कार्यक्रम है। जहां पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे।

24 जून को पीएम मोदी मिस्त्र के दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन