International Yoga Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कही ये बात

International Yoga Day, Inkhabar। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। इस दिन, मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं।

#WATCH | Presiden Droupadi Murmu performed Yoga on International Day of Yoga at Rashtrapati Bhavan, today pic.twitter.com/UkU7NkU7M7

— ANI (@ANI) June 21, 2023

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया योग

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत में पहुंच सैनिकों के साथ योग किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।

"Yoga not just few asanas…": Rajnath Singh on International Yoga Day

Read @ANI Story | https://t.co/nPeb6uvTj4#RajnathSingh #InternationalYogaDay2023 pic.twitter.com/Y42qHMlaoL

— ANI Digital (@ani_digital) June 21, 2023

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्या कहा ?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंचे हुए थे। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि, हमारी आर्थिक संभावनाओं के पुनरुत्थान को देखना सभी भारतीयों के लिए ना सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि भारत का अब सांस्कृतिक रूप से दुनियाभर में प्रभाव भी है। दुनिया ना सिर्फ निवेश के अवसरों के लिए बल्कि एक विशाल वैश्विक व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी भारत की ओर देखती है।

Tags

"Rashtrapati Draupadi Murmuinternational yoga dayInternational Yoga Day president murmupresident draupadi murmupresident house
विज्ञापन