September 17, 2024
  • होम
  • पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : April 27, 2023, 5:59 pm IST

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बता दें, प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर बुधवार रात मुक्तसर में उनके पैतृक गांव बादल लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ बादल गांव पहुंचे और प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एनसीपी सुप्रीमो ने प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, परन्तु देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। प्रकाश सिंह बादल का निधन एक शून्य छोड़ गया है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

गांव में भारी सुरक्षा का इंतजाम

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए पंजाब पुलिस ने बादल गांव में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और फरीदकोट जिले की पुलिस को बादल गांव में तैनात किया गया है। फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव ने बादल गांव का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन