September 17, 2024
  • होम
  • प्रह्लाद जोशी ने राहुल को बताया फर्जी गांधी, जानिए क्या कहा

प्रह्लाद जोशी ने राहुल को बताया फर्जी गांधी, जानिए क्या कहा

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : May 31, 2023, 2:23 pm IST

नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बाद अब केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, राहुल असली गांधी नहीं बल्कि फेक गांधी है। वो विदेशी जमीन का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने के लिए कर रहे हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि ये कितना हास्यास्पद है कि कोई व्यक्ति कुछ नहीं जानता, लेकिन अचानक से हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसका इतिहास ज्ञान अपने परिवार से आगे नहीं जाता है, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।

जोशी ने कहा कि, आलू से सोना पैदा करने का दावा करने वाला शख्स विज्ञान पर लेक्चर दे रहा है और जो शख्स कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत की जंग का नेतृत्व करना चाहता है। उन्होंने कहा कि लेकिन फेक गांधी ये नहीं कर पाएंगे।

राहुल कर रहे है देश का अपमान – अनुराग ठाकुर

इससे पहले अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि, राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा भारत का अपमान करने में कहीं पीछे नहीं रहती है। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां पर वह अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में इन सब बयानों से देश का ही अपमान हो रहा है। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा, आखिर राहुल गांधी विदेश में होने वाली अपनी प्रायोजित कार्यक्रमों से साबित क्या करना चाहते है, जब-जब वो विदेश में जाते है तब देश को बदनाम करते है। जो साख हमारे देश की आज के समय दुनिया में बढ़ी है उसको गिराने का काम राहुल गांधी कर रहे है।

राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर तंज किया है उन्होंने कहा कि, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं।

भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं। मुझे लगता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं। मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन