• होम
  • Breaking News Ticker
  • महरौली में DDA द्वारा अवैध निर्माण को गिराए जाने पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

महरौली में DDA द्वारा अवैध निर्माण को गिराए जाने पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली में डीडीए ने कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के आदेश के तहत डीडीए ने शुक्रवार को महरौली स्थित घुसिया कॉलोनी में चार इमारतों में बने करीब 50 फ्लैट […]

DDA
inkhbar News
  • February 11, 2023 12:55 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली में डीडीए ने कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के आदेश के तहत डीडीए ने शुक्रवार को महरौली स्थित घुसिया कॉलोनी में चार इमारतों में बने करीब 50 फ्लैट को बुलडोजर से तोड़ दिए थे। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं तोड़फोड़ का विरोध करने आए आप नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

बता दें, डीडीए के अधिकारी शुक्रवार की सुबह दलबल के साथ घुसिया काॅलोनी में पहुंचे। जानकारी मिलते ही प्रभावित लोग घरों से निकल आए। इस दौरान उन्होंने पहले डीडीए अधिकारियों से तोड़फोड़ नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने मकानों के दस्तावेज भी उनको दिखाए, लेकिन डीडीए के अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि यह जमीन महरौली पुरातत्व पार्क का एक भाग है। इसके अलावा मकान तोड़ने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश दिए है।

डीडीए अधिकारियों के द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने के बाद लोग बुलडोजरों के सामने खड़े होेकर नारेबाजी करने लग गए। इस दौरान आप के कुछ नेता भी आ गए और वे भी लोगों को एकजुट होकर विरोध करने की सलाह देने लग गए। इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त बल बुला लिया और उसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

इस कारण पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। लिहाजा लोगों का हौंसला टूट गया और वे तितर-बितर हो गए। इससे पहले पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में ले लिया।