• होम
  • Breaking News Ticker
  • हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी को छोड़ा जा चुका है। इस बीच दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। बता दें, यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके मंगलवार को खतरे के निशान […]

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा
inkhbar News
  • July 10, 2023 10:16 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी को छोड़ा जा चुका है। इस बीच दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। बता दें, यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है।

केंद्रीय जल आयोग ने क्या कहा ?

केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे तक ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 203.18 मीटर था, जबकि खतरे का स्तर 204.5 मीटर है। आयोग ने बताया है कि मंगलवार की सुबह 11 बजे तक यमुना खतरे के निशान से ऊपर बहने लगेगी। नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे रह रहे लोगों को जगह खाली करने का निर्देश जारी किया था। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी मंत्रियों को अपने इलाके में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।