Russia Coup: रूस में बगावत को लेकर अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक हलचल, जानिए क्या बोले पश्चिमी देश

Russia Coup, Inkhabar। 24 फरवरी 2022 से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे रूस के सामने अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है। रूस के अंदर बड़ा विद्रोह हुआ है। वैगनर ग्रुप ने रूसी सेना पर हमला शुरू कर दिया है। वैगनर ग्रुप को कभी रूस की सबसे बड़ी ताकत माना जाता था, वहीं अब इस ग्रुप के करीब 25 हजार लड़ाकों ने रूस के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ जंग शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

जिस कारण अब रूस में ही गृहयुद्ध जैसे हालात हो गए हैं। इस बीच रूस में बढ़ रही हलचल को देखते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों ने नजर रखना शुरू कर दिया है। रूस में बन रही गृहयुद्ध की स्थिति को लेकर इन देशों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

ब्रिटेन ने क्या कहा ?

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने वैगनर ग्रुप के किराए के सैनिकों के विद्रोह के बाद शनिवार को यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, रोस्तोव क्षेत्र में सैन्य तनाव की जानकारी मिली है। देश भर में अशांति बढ़ने का खतरा है। ऐसे में रूस में रह रहे ब्रिटेन नागरिकों से अपील है कि वह हवाई मार्गों के अलावा अन्य विकल्पों के जरिए जल्द से जल्द रूस से निकलने की कोशिश करे।

Following recent events in Russia, we have updated our travel advice.

Read more ⬇️ https://t.co/1kS4WLiywW

— Foreign, Commonwealth & Development Office (@FCDOGovUK) June 24, 2023

अमेरिका बनाए हुए है नजर

 वही अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एडम हॉज ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस और वैगनर बल के बीच चल रहे संघर्ष पर निगरानी रखा हुआ है। आगे चलकर जिस तरह के भी घटनाक्रम सामने आएंगे उस पर सहयोगी देशों के साथ चर्चा की जाएगी।

Tags

againstArmed rebellionDefense Ministerpresident vladimir putinProtestRussiaRussia CoupUkraineWagner Chiefwagner groupwarYevgeny Prigozhinखिलाफरक्षा मंत्रीराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनरूसविरोधवैगनर ग्रुपसशस्त्र विद्रोह
विज्ञापन