Inkhabar logo
Google News
RK Puram: दिल्ली में बदमाशों ने दो महिलाओं को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

RK Puram: दिल्ली में बदमाशों ने दो महिलाओं को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

RK Puram, Inkhabar। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरके पुरम  इलाके में स्थित अंबेडकर नगर बस्ती में रविवार सुबह 5 बजे 2 दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने एक लड़के को जान से मारने की नियत से लगातार कई राउंड फायरिंग की। इस वारदात में वह युवक तो भाग निकला, लेकिन उसे बचाने आई उसकी 2 बहनों को गोली लग गई, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद अधिकारी समेत दर्जनभर से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर घटनास्थल पहुंच गए। मृतक बहनों का नाम पिंकी और ज्योति बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा ?

घटना को लेकर डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सिन्हा ने बताया कि, इस घटना की जानकारी फोन के जरिए सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट में मिली थी, बाद में पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची तो पता चला कि बदमाशों ने पिंकी और ज्योति नाम की दो महिलाओं को गोली मार दी है, उन्हें एसजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमलावर मुख्य रूप से पीड़ित के भाई को मारने के लिए आए थे, शुरूआती जांच में मामला पैसों के लेनदेन को लेकर लग रहा है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Delhi | Two women were shot dead by unidentified assailants in Ambedkar Basti area of RK Puram PS limits, today.

The deceased have been identified as Pinky (30) and Jyoti (29). The assailants came for the victim's brother primarily. Prima facie seems to be a money settlement… pic.twitter.com/D8FkYiHQwp

— ANI (@ANI) June 18, 2023

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

आर के पुरम में इस वारदात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालनी है, वो कानून-व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र कर रहे है। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी के बदले आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती। दों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनायें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सँभालनी है, वो क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर क़ब्ज़ा करने के षड्यंत्र कर… https://t.co/PxT6A2KnkK

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 18, 2023

Tags

Ambedkar BastiDelhi Crimedelhi crime newsDelhi crime News in HindiDelhi Firingdelhi firing newsDelhi NewsDelhi PoliceRK PuramRK Puram Firingआरके पुरम फायरिंगदिल्ली क्राइमदिल्ली न्यूज
विज्ञापन